- Hindi News
- National
- Dhar News Mp News Production Of Maize In Argentina Likely To Be 50 Million Tons
अर्जेंटीना में मक्का का उत्पादन 5 करोड़ टन होने की संभावना
उत्पादन अधिक
लिची। तमिलनाडु के थिरूचिरापल्ली जिले में खाद्यान्न का उत्पादन निर्धारित लक्ष्य से अधिक होगा, जबकि बोवनी का क्षेत्र 9 हजार हेक्टेयर कम हुआ है। कावेरी नदी से पानी की अच्छी आपूर्ति की वजह से सिंचाई पर्याप्त मात्रा में हो सकी है। इसके अलावा मौसम फसलों के एकदम अनुकूल रहा है। जिले में 48 हजार हेक्टेयर में सांबा धान की खेती हुई है। इस वर्ष किसान दलहन की खेती से दूर रहे। कुल बोवनी 1.19 लाख हेक्टेयर की बजाय 1.10 लाख हेक्टेयर में हो सकी थी। जिले में खाद्यान्न लक्ष्य 4.5 लाख टन का रखा था।
नई दिल्ली | ब्यूनस आयर्स ग्रेन एक्सचेंज के अनुसार अर्जेंटीना में मक्का की पहली बोवनी सितंबर- अक्टूबर में होकर कटाई मार्च- अप्रैल में होती है, जबकि दूसरी बोवनी दिसंबर-जनवरी में होकर कटाई जून-जुलाई में होती है। उल्लेखनीय है कि अर्जेंटीना विश्व का तीसरा बड़ा मक्का उत्पादक एवं निर्यातक देश है। मक्का की बोवनी का क्षेत्र 63 लाख हेक्टेयर में प्रथम सीजन के दौरान 1 प्रतिशत कटाई का कार्य हो सकता है। वर्ष 2019-20 के दौरान अर्जेंटीना में पिछले वर्ष 5.60 करोड़ टन का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ था। इस वर्ष 5 करोड़ टन होने की आशा है।
अर्जेंटीना में दिसंबर में नई सरकार आने के बाद निर्यात 6.7 प्रतिशत बढ़कर 12 प्रतिशत कर दिया था, लेकिन पूर्व निर्यात शुल्क बढ़ने की संभावना से उत्पादक तेज गति से माल की बिक्री कर रहे हैं। सीजन के प्रारंभ से अभी तक 1.94 करोड़ टन की बिक्री कर चुके हैं। वर्ष 2019-20 में मक्का का निर्यात पिछले वर्ष के मुकाबले घटकर 3.35 करोड़ टन होने का अनुमान है।