पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dharmpuri News Mp News Program 260 Women From 15 Villages Formed Part Of Cultural Programs And Games

कार्यक्रम : सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलों का हिस्सा बनी 15 गांव की 260 महिलाएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धामनोद| गांव शाहपुरा काकड़दा में आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत) धरमपुरी संकुल के सहयोग से हुअा। इसमें बगवानिया व आसपास के 15 ग्राम से महिला स्वयं सहायता समूहों की 260 महिलाओं ने भाग लिया। महिला दिवस के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम में महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल में भाग लिया। कार्यक्रम में रेवा कुंड महिला संघ धरमपुरी की अध्यक्ष कंचनबाई बगवानिया ने महिला सशक्तिकरण के बारे में बताया। विकासखंड प्रबंधक गजेंद्र पाटीदार और एजुकेट गर्ल संस्था के चेतन ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। संकुल प्रबंधक विजय पाटीदार ने कार्यक्रम के कार्यक्षेत्र के बारे में बताया। संचालन दिनेश पवार ने किया। कार्यक्रम में संगीता कनोजे, मांगतीलाल चौहान, संदीप परमार, प्रवीण कुमावत, करण आंजना व ग्राम स्तरीय कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।
खबरें और भी हैं...