पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

15 अप्रैल तक रात में दें बिजली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धार | भाजपा किसान मोर्चा ने जिले में बिजली वितरण समय परिवर्तन करने के लिए कलेक्टर श्रीकांत बनोठ को सुझाव पत्र सौंपा है। इसमें मांग की गई है कि क्षेत्र में फसल पक कर तैयार हो रही है। दिन के समय हवा अधिक चलती है। इससे बिजली फाल्ट का खतरा बढ़ जाता है। इस कारण से कई बार गेहूं की खड़ी फसल में आग लग जाती है। किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जगदीश जाट ने बताया कि बिजली वितरण का समय परिवर्तन कर इसे रात में समय बढ़ाया जाए और दिन के समय सप्लाय 15 अप्रैल तक बंद रखने की मांग की है। मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमृत पाटीदार सहित पदाधिकारी उपस्थित थे। जानकारी जिला मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा संजय शर्मा ने दी।
खबरें और भी हैं...