सवाल कृिष वैज्ञानिकों के जवाब**
{ चने की फसल में घेटी आने लगी है। कहीं-कहीं इल्ली का प्रकोप है, उपाय बताएं?
-राधेश्याम शर्मा, खंडवा
कीटनाशी क्विनालफास 25 ईसी जो एक संपर्क एवं दैहिक कीटनाशक है। एक लीटर प्रति 500 लीटर पानी में घोल बनाकर 10 दिन के अंतराल में दो बार छिड़के। या फिर प्रोफनोफॉस 50 ईसी कीटनशक जो अंड संपर्क एवं उदरनाशी है। इसे 1.5 लीटर मात्रा 500-600 लीटर पानी में घोल बनाकर 10 दिनों के अंतराल में छिड़के।
{ चूहों काे मारने की दवा एवं कल्चरल उपाय बताइए?
-गणेश चौहान, राजगढ़
खेत में जगह-जगह घूमकर चूहों के सक्रिय बिलों का सर्वेक्षण करें। फूले चने, मुरमुरे आदि काे रोज बिल के आसपास दो दिनों तक डालकर चूहों के लिए आकर्षक पैदा करें। अच्छा स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ देने के बाद चार दिन बाद जिंक फास्फेट 2.5 ग्राम को 100 ग्राम आटे में मिलाएं। उसमें तेल और गुड़ भी डालें। स्वादिष्ट गोलियाें को सक्रिय बिलों के पास रखें। खेल में जगह-जगह खूटे गाड़े ताकि उस पर रात में उल्लू बैठ सके और वह चूहों को उठा सके।