- Hindi News
- National
- Badnawar News Mp News Rajaram39s Family Reached The Police Station Demanding Arrest Of Those Accused Of Murder
राजाराम के परिजन थाने पहुंचे, हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की
मृतक के परिजनाें ने थाने पहुंच कर अाराेपियाें काे पकड़ने की मांग की।
अमझेरा| शुक्रवार शाम अमझेरा का भगोरिया देख घर लाैट रहे राजाराम की छोटे भाई सीताराम व दाे भतीजाें मनीष व महेश ने लट्ठ से पीट कर हत्या कर दी थी। मामले काे लेकर मृतक के परिजन रविवार थाने पहुंचे। अाराेपियाें काे गिरफ्तार करने की मांग की। गांव कबाड़कुआं के चौकीदार गुलाब सिंह, पटेल बनसिंह ने बताया मृतक के तीन लड़के व एक लड़की है। जो गुजरात में मजदूरी करते हैं। भगोरिया हाट देखने उसी दिन गांव आए थे। चौकीदार ने बताया की जमीन संबंधित विवाद है। टीअाई अारएल मीणा ने परिजनाें से कहा आरोपियों की धरपकड़ के लिए गांव तथा जाली, सिरोंज में दबिश दी थी। बदमाश ग्राम जामदा भूतिया में है। जो गिरफ्तारी से बच रहे हैं। गिरफ्तारी के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।