पोषण पखवाड़ा में रैली निकाली गई
झाबुआ | राष्ट्रीय पोषण मिशन के अंतर्गत पोषण जागरूकता के लिए 8 से 22 मार्च तक पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जिला परियोजना एवं समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजन चल रहे हैं। 8 मार्च को जिला एवं परियोजना स्तर पर पोषण पखवाड़ा शुभारंभ कार्यक्रम में पोषण मेला व आंगनवाड़ी स्तर पर पोषण संबंधित रैलियां निकाली गई।