रणजी: सौराष्ट्र 69 साल में पहली बार विजेता
राजकोट | सौराष्ट्र ने 69 साल में पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता है। बंगाल के खिलाफ टीम को पहली पारी में 44 रन की बढ़त के आधार पर जीत मिली। सौराष्ट्र टीम 1950-51 सीजन में पहली बार रणजी में उतरी थी। आठ सीजन में टीम चौथी बार फाइनल में पहुंची थी। वहीं बंगाल 14 बार फाइनल में पहुंचकर दो ही बार जीत पाया। -पढ़ें स्पोर्ट्स पेज।