- Hindi News
- National
- Dhamnod News Mp News Reason Conference If We Give Sanskars To Our Children The Coming Generations Will Be Happy Shah
रीजन कॉन्फ्रेंस : हम अपने बच्चों को संस्कार देंगे तो आने वाली पीढ़ी सुखी हाेगी : शाह
धामनाेद | लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जी वन की रीजन कॉन्फ्रेंस श्रीफल का आयोजन आरके गैलेक्सी ऑडिटोरियम धामनोद में हुआ। मुख्य अतिथि लायंस क्लब मुंबई की पास्ट गवर्नर भावना शाह मुंबई, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय सेंगर थे। विशेष अतिथि ईश्वरलाल मूंदड़ा थे। अध्यक्षता रीजन चेयर पर्सन प्रदीप पंडित ने की। कॉन्फ्रेंस चेयरमैन मनोज नाहर, संयोजक प्रहलाद भंडारी, क्लब अध्यक्ष सोनू गांधी, मनीष रावका, राम जाट एवं रीजन की प्रथम महिला विजयलक्ष्मी पंडित मंचासीन थी। कार्यक्रम में 25 क्लबों की उपस्थिति रही। सेंगर ने रीजन टीम का इंटरनेशनल पिन एवं इंटरनेशनल सर्टिफिकेट देकर सम्मान किया। मुख्य अतिथि शाह ने कहा जिस तरह से हम समाज में सम्मान व संस्कार के बीज बो रहे हैं, सेवा के कार्य कर रहे हैं। उसी प्रकार हम अपने बच्चों को भी संस्कारों में अंकुरित करेंगे तो आने वाली पीढ़ी का जीवन सुखी हाेगा।
जितनी भी महिलाएं अाई थीं उनका अमृत महोत्सव के अंतर्गत सम्मान किया। क्लब पदाधिकारियाें भी सम्मानित किया।