पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gandhwani News Mp News Recite Old And New Songs Of Holi In Phag Festival

फाग उत्सव में पुराने और होली के नए गीत सुनाए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फाग उत्सव समिति गंधवानी ने गुरुवार रात फाग उत्सव मनाकर चाैथे वर्ष में होली व पुराने नगमों की प्रस्तुति दी। अायाेजन देर रात तक चला। कार्यक्रम के प्रारंभ में गुरुदेव समर्थ श्री नित्यानंद बापजी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन नगर के पूर्व प्रधान आरक्षक कन्हैयालाल शर्मा से कराया।

गायिका सोनाली पुराणिक ने गणेश वंदना से शुरुअात की। संदीपा पारे ने ईश्वर सत्य है, सत्य ही सुन्दर है.. जब सुनाया। होलिया में उड़े रे गुलाल की प्रस्तुति में श्रोताओं पर फूलों व इत्र की वर्षा की गई।

फाग उत्सव में दानदाता अर्पित खंडेलवाल, राम खंडेलवाल, भगत पांडे्य, सतपाल बरनाला, हरि राठौड़, शशी चाैहान, विकास महरवाल, चेतन सोनी, कपिल सोनी, युग खंडेलवाल, सत्यनारायण सोनी, राकेश भायल, लखन काग, आशीष खंडेलवाल, उमेश खंडेलवाल आदि का श्रीफल व चांदी का सिक्का देकर सम्मान किया।

आगे लाफ्टर के अंकित सिसाैदिया ने 50 कलाकारों की आवाज निकाल कर श्रोताओं को हंसाया। तत्पश्चात पलभर के लिए कोई हमें प्यार करे, मन क्यों बहका रे बहका आदि रात में, इंतहा हो गई, यू ही तुम मुझसे बात करते हो, तेरे चेहरे से नजर नहीं हटती, दमादम मस्त कलंदर, कैलाश में फाग मचियो रे, ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा अांख में भर लाे पानी, इस राह में इस मोड़ पर, भोले ओ भोल मेरे यार को, एक प्यार का नगमा है, तू कितनी अच्छी है तू कितनी प्यारी है ओ मां.... जैसे नगमे एंकर अनिश शेख सेंधवा, संदीपा पारे भोपाल, सोनाली पुराणिक इंदाैर, पिहू पंवार, द्वारका गुप्ता, शशी चाैहान, अनिल सेठी, लोकेश चाैहान, महेश शर्मा, डेविड शर्मा, चेतन सोनी आदि गायकों ने सुनाए। चालन द्वारका गुप्ता ने किया। आभार विश्वेश महरवाल व दीपक पांडे्य ने माना। थाना प्रभारी एमटी बेग दल बल के साथ माैजूद थे।

गंधवानी. फाग उत्सव में गीताें की प्रस्तुति देते कलाकार।
खबरें और भी हैं...