पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhar News Mp News Recommendation To Set The Spending Limit Of Political Parties

राजनीतिक दलों के खर्च की सीमा तय करने की सिफारिश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्ली| चुनाव प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर विचार करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा गठित कार्य समूह ने आयोग से सिफारिश की है कि चुनाव के दौरान उम्मीदवारों की तर्ज पर राजनीतिक दलों के लिए भी खर्च की सीमा तय की जानी चाहिए। चुनाव प्रबंधन के पहलुओं पर विचार करने के लिए आयोग ने पिछले साल कुछ कार्यबलों का गठन किया था। कार्य समूह ने सिफारिशों में कहा है कि चुनाव में राजनीतिक दलों के खर्च की निर्धारित सीमा नहीं है। उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों के लिए समान नियम तय करने के लिए अब खर्च सीमा तय करने की जरूरत है। आयोग ने 2015 में विधि एवं न्याय मंत्रालय को दलों के खर्च की सीमा तय करने की सिफारिश करते हुए उसके कुल उम्मीदवारों की संख्या के अनुपात में प्रत्येक राजनीतिक दल की खर्च सीमा तय करने की जरूरत बताई थी।
खबरें और भी हैं...