पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhar News Mp News Renu Bhapel Of Dhar Honored In 19 Women Journalists Of The Country

देश की 19 महिला पत्रकाराें में धार की रेणु भाेपाल में सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिला दिवस पर हुअा अायाेजन

छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय

धार | पंजीयन कार्यालय छुट्टी के दिन भी खुलेंगे। महानिरीक्षक पंजीयन मप्र भोपाल ने मार्च में सभी जिला पंजीयक कार्यालयों को अवकाश के दिनों में खोले रखने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि यह माह राजस्व की दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण है, इसलिए होली एवं रंगपंचमी के अवकाश को छोड़कर शेष अवकाशों पर जिला पंजीयक व उप पंजीयक कार्यालय खुले रखे जाएंगे और पंजीयन कार्य नियमित रूप से किया जाएंगे।

अग्रवाल काे सम्मानित करते हुए मंत्री व अन्य अतिथि।

धार | देश की चयनित 19 महिला पत्रकारों को मीडिया अवॉर्ड 2020 से नवाजा गया। समाज में विशेष योगदान देने वाली 8 महिलाओं को अचीवर्स अवॉर्ड भी दिया गया। महिला दिवस के उपलक्ष्य में वुमंस प्रेस क्लब मध्यप्रदेश भाेपाल द्वारा मीडिया अवॉर्ड समारोह धार की रेणु अग्रवाल काे भी सम्मानित किया गया। जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने महिला पत्रकारों को सम्मानित किया। रेणु अग्रवाल को पत्रकारिता में विशेष योगदान के लिए अवॉर्ड दिया गया। गाैरतलब है कि अग्रवाल यह सम्मान पाने वाली धार-बड़वानी, झाबुआ जिले से एकमात्र महिला हैं।
खबरें और भी हैं...