पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रूस ः पुतिन ने खुद को ताकतवर बनाने वाले कानून पर साइन किए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अदालत से हरी झंडी मिली तो 22 अप्रैल को वोटिंग

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को प्रस्तावित संवैधानिक सुधारों से जुड़े कानून पर शनिवार को दस्तखत कर दिए। इन संशोधनों के जरिए राष्ट्रपति के तौर पर उनके 2 और कार्यकालों का भी रास्ता साफ होने वाला है। क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति का दफ्तर) ने 68 पेज के कानून को आधिकारिक वेबसाइट पर डाला है।

संवैधानिक अदालत करेगी कानून पर फैसला: इस कानून को अब रूस की संवैधानिक अदालत में भेजा जाएगा जो एक हफ्ते में इसका फैसला करेगी कि इसे मंजूरी दी जाए या नहीं। इसके बाद इस कानून पर रूसी लोग वोटिंग करेंगे। क्रेमलिन ने वोटिंग के लिए 22 अप्रैल की तारीख मुकर्रर की है। रूसी सीनेट के स्पीकर वेलेंटिना मैट्विंको ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि कोरोना वायरस की वजह से चिंताओं के बावजूद वोटिंग होगी। वैसे ऐसी भी चर्चाएं हैं कि क्रेमलिन इंटरनेट के जरिए वोटिंग का फैसला ले सकता है।

खबरें और भी हैं...