पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पेंचवर्क : अाधा इंच से कम माल डाला, उखड़ रही चूरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तिरला के धाेला हनुमान से भूतिबावड़ी तक 11 किमी मार्ग पर हाेना है पेंचवर्क, चार किमी में ही किया

तिरला के अागे धाेला हनुमान से भूतिबावड़ी तक 11 किमी के मार्ग पर पेंचवर्क किया जाना है, लेकिन यहां मात्र चार किमी में कार्य कर खानापूर्ति की गई है। गत दिवस भूतिबावड़ी के जनपद सदस्य ने गुणवत्तापूर्ण काम न हाेने पर अापत्ति ली। इस पर विभाग के कर्मचारियाें ने काम अधूरा छाेड़ दिया। गाैरतलब है कि इस मार्ग पर गड्ढे हाे रहे हैं। लाेगाें काे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विभाग के अधीन अाती है।

धाेला हनुमान से चार किमी अागे के क्षेत्र में डामर अाैर चूरी डाली गई थी, यह चूरी न ताे सड़क पर चिपक रही है अाैर न ही इसे राेलर से दबाया गया है। इससे बाइक से निकलने वाले फिसल रहे हैं।

जनपद सदस्य शैतानसिंह भूतिबावड़ी का कहना है कि जब ग्रामीणाें काे परेशानी अा रही थी ताे माैके पर जाकर निरीक्षण किया। इसमें पाया कि अाधा इंच माल भी नहीं डाला गया अाैर न ही डामर ठीक से लगाया। सड़क पर डेढ़ इंच माल बिछाया जाना था। हमने काम रुकवा दिया। विभाग के लाेग भी इस अाेर काेई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जल्द ही इसकी शिकायत कलेक्टर श्रीकांत बनाेठ से की जाएगी।

इधर सीमेंट फैक्टरी की गाड़ियाें ने खराब किया राेड : इधर तिरला थाने से तीन किमी अागे फैक्टरी से सीमेंट से लदे भारी वाहन निकलने से यह मार्ग भी खराब हाे गया है। यहां से 60 से 70 टन वजनी वाहन सीमेंट भरकर निकलते हैं। दिनभर में करीब 25 से 30 ट्रॉले निकलते हैं।

खैराेद. हवा चलने से गेहूं की फसल अाड़ी हाे गई।
खबरें और भी हैं...