पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Badnawar News Mp News Sermon Lord Mahavir Swami Has Told To Use Every Moment Properly Sanghvi

प्रवचन : भगवान महावीर स्वामी ने प्रत्येक क्षण का सदुपयोग करना बताया है : संघवी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नागदा | स्थानक भवन नागदा में चौमासी पक्खी पर्व मनाया। स्वाध्यायी व श्रीसंघ अध्यक्ष बदनावर अध्यक्ष अशोक संघवी, युवा संगठन अध्यक्ष प्रवीण विन्याक्या शामिल हुए। संघवी ने कहा जीवन में हर क्षण का महत्व है, समय सोने के समान है। भगवान महावीर स्वामी ने प्रत्येक क्षण का सदुपयोग करना बताया है किंतु हम अपना समय व्यर्थ के कार्यों में लगाते हैं। अपना मानव भव जो हमें बमुश्किल प्राप्त हुआ है, वह व्यर्थ हो रहा है। आज का दिन महत्व का है, यह चार महीने में एक बार आता है। इस दिवस पर विशेष धर्म आराधना, तपस्या, प्रतिक्रमण करना आवश्यक है। विन्याक्या ने कहा हम अनर्थ दंड के रूप में कितने ही कर्म बंद कर लेते हैं और व्यर्थ के कार्यों से हमारा समय जीवन व्यर्थ हो रहा है जबकि अच्छे कार्य करने से ही लाभ, धर्म पुण्य हो सकता है। भगवान महावीर ने कहा है कि अनावश्यक कार्यों की अनुमोदना नहीं करें और व्यर्थ में अपना भव खराब ना करें। स्थानक भवन में आयंबिल, एकासना, उपवास के प्रत्याख्यान हुए।
खबरें और भी हैं...