- Hindi News
- National
- Dhar News Mp News Shavindra Could Not Teach The Footballer As He Started Teaching Children
फुटबॉलर नहीं बन सके शविंद्र तो बच्चों को सिखाने लगे
झुग्गी के बच्चों की फुटबॉल टीम ‘इंडियन ...
इस टीम के कुछ बच्चे अाज भी नंगे पैर हैं। जो बच्चे लगातार अच्छा खेल रहे हैं उन्हें एसोसिएशन ने फुटबॉल किट दी है। कुछ की मदद अन्य टीमों के बच्चों ने भी की है। वे अपने जूते और दूसरे सामान इन्हें दे देते हैं। हाल ही में इस टीम का दीपक अंडर 15 राष्ट्रीय टीम में चुना गया है। दीपक अभी 14 साल का है और उसके पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। इसी तरह 12 साल का चंदनपाल 3 साल से टीम में है। पांचवीं में पढ़ता है। उसके पिता ददन कुमार दूध बेचते हैं। टीम के सईम और आदित्य के पिता सब्जी बेचते हैं। टीम के ज्यादातर बच्चों के घर के हालात ऐसे ही हैं।
एसोसिएशन के अध्यक्ष केपी सिंह बताते हैं कि ये बच्चे चंडीगढ़ के टॉप स्कूलों की टीम के साथ खेलते हैंं। हमने चंडीगढ़ में बीते साल बेबी लीग करवाया था, जिसमें इस टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था। इस साल तो इन बच्चों की टीम रनरअप रही है। इस जीत ने इन बच्चों का अात्मविश्वास काफी बढ़ा दिया है। एक साल पहले तक ये बच्चे बाकी बच्चों से बात करने में डरते थे। ग्राउंड पर भी डर-डर कर आते थे। आज पॉश स्कूलों के बच्चे भी मैच के दौरान उन्हें चीयर करने आते हैं। अब यह टीम चंडीगढ़ की टॉप छह स्कूल टीमों में से एक है।
पेज 1 के शेष
कांग्रेस के एक और विधायक बिसाहूलाल...
रविवार को वे दिल्ली से मुंबई पहुंचे थे, जहां उन्होंने सरकार को समर्थन देेने की बात दोहराई। वहीं, रविवार को बसपा विधायक रामबाई भी दिल्ली गई हैं, जब उनसे दिल्ली जाने की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा कि वे बच्चे के इलाज के लिए जा रही हैं। दरअसल, बीते मंगलवार को कांग्रेस के 7 विधायकों समेत बसपा के दो और सपा विधायक गायब हो गए थे, जिनमें से बुधवार को छह विधायक दिल्ली से भोपाल लौट आए थे। इनमें कांग्रेस के तीन विधायक एंदल सिंह कंसाना, रणवीर जाटव, कमलेश जाटव और बसपा की रामबाई और संजीव सिंह कुशवाह और सपा के राजेश शुक्ला शामिल थे। बाकी बचे चार विधायकों के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा था कि कांग्रेस के तीन विधायक बिसाहूलाल सिंह, हरदीप सिंह डंग, रघुराज कंसाना और निर्दलीय सुरेंद्र सिंह शेरा को भाजपा द्वारा बंधक बनाकर बेंगलुरु ले जाया गया है। इनमें से शेरा की शनिवार को रविवार को बिसाहूलाल सिंह की वापसी हो गई।
कोरोना : केरल में 5 नए मरीज, देश में संक्रमण के...
इनके नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं। उधर, पनामा का झंडा लगे एक क्रूज शिप को मेंगलुरू पोर्ट के अधिकारियों ने ठहरने की इजाजत देने से मना कर दिया है। केंद्र ने किसी भी पोर्ट पर विदेशी जहाजों को पनाह देने पर रोक लगा रखी है। }उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग ने सलाह दी है कि कोविड के खतरे को देखते हुए राज्य के सभी स्कूल बंद कर दिए जाएं।
}दाेहा से अमेरिका होते हुए चेन्नई पहुंचे 15 साल के लड़के को निगरानी में रखा गया है। }संचार नियामक ने जिओ और बीएसएनएल से कहा है कि वह कॉल के पहले कोराेना की चेतावनी का मैसेज चलाएं। }अरुणाचल में फेसबुक पर कोराेना की अफवाह फैलाने वाले युवक पर मामला दर्ज।
ईडी ने 20 घंटे की पूछताछ के बाद यस बैंक के...
इसके बाद शनिवार दाेपहर काे ईडी उन्हें बल्लार्ड ईस्टेट स्थित अपने दफ्तर लेकर अाई थी। उनकी प|ी बिंदू कपूर, बेटियाें- राखी कपूर टंडन, राेशनी कपूर अाैर राधा कपूर के ठिकानाें पर छापे मारे गए थे। ईडी ने मुंबई स्थित राणा कपूर के घर पर छापा के दौरान यस बैंक से जुड़े दस्तावेज जब्त किए थे। ईडी काे शुरुआती जांच में पता चला है कि यस बैंक ने दीवान हाउसिंग फाइनेंस लि. (डीएचएफएल) काे करीब 3 हजार कराेड़ रुपए का “बैड लाेन’ दिया था। अाराेप है कि कर्ज के बदले में कपूर की प|ी के खाताें में रिश्वत की रकम भेजी गई थी।
कपूर की बेटी काे लंदन जाने से राेका : राणा कपूर की बेटी राेशनी कपूर काे इमीग्रेशन विभाग के अधिकारियाें ने रविवार शाम काे मुंबई हवाईअड्डे से विदेश जाने से राेक दिया। उनके खिलाफ लुकअाउट नाेटिस जारी है। वह ब्रिटिश एयरवेज के विमान से लंदन जाने के लिए छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पहंुची थीं।
कपूर के घर से 44 पेंटिंग्स, फर्जी कंपनियाें के कागजात मिले : ईडी काे छापे के दाैरान राणा कपूर के घर से 44 कीमती पेंटिंग्स, कई शेल (फर्जी) कंपनियाें के कागजात अाैर 2000 कराेड़ रुपए के निवेश से संबंधित दस्तावेज मिले हैं। कुछ दस्तावेजाें से उनकी संपत्ति लंदन में भी हाेने का पता चला है। ईडी लंदन में संपत्ति की खरीद के लिए इस्तेमाल हुए धन के स्रोत की जांच कर रहा है।
भाजपा का अाराेप- राणा कपूर ने प्रियंका गांधी से 2 कराेड़ रु. में पेंटिंग खरीदी : भाजपा ने अाराेप लगाया है कि राणा कपूर ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से 2 कराेड़ रुपए में पेंटिंग्स खरीदी थी। भाजपा अाईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट में कहा कि भारत में हर वित्तीय अपराध “गांधीज’ से जुड़ा हाेता है। राणा ने प्रियंका गांधी की पेंटिंग्स खरीदी। इसके जवाब में कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा अगर प्रियंका गांधी ने काेई पेंटिंग बेची है ताे उसका खरीदार नहीं देखा जाता है। जाे पैसे देता है, वह खरीद लेता है। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि पेंटिंग की बिक्री की राशि चेक से ली गई थी अाैर प्रियंका गांधी के 2010 के अायकर रिटर्न में इसकाे नियमानुसार घाेषित किया गया है। यह भी देखिए कि उसके एक सप्ताह बाद ही ईडी ने एमएफ हुसैन की एक पेंटिंग 13.44 कराेड़ रुपए में नीलाम की थी। अाराेप है कि राणा कपूर ने प्रियंका गांधी से राजीव गांधी की पेंटिंग दाे कराेड़ रुपए में खरीदी थी। यह पेंटिंग एमएफ हुसैन ने बनाई थी।
आईएस से जुड़े कश्मीरी दंपती पकड़े, आतंकी...
पुलिस को इनके पास से इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और जिहादी दस्तावेज भी मिले हैं।
साइबरस्पेस में सक्रियता के चलते जहांजेब खुफिया राडार पर आया : सूत्रों ने बताया सामी साइबर स्पेस में सक्रियता के चलते खुफिया एजेंसियों के निशाने पर आ गया था। इससे पता लगा कि वह अफगानिस्तान में आईएसकेपी के टॉप लीडर हुजैफा बकिस्तानी के संपर्क में था। पूछताछ में जहांजेब ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर कई ग्रुप्स में सक्रिय रहकर मुस्लिम युवकों को एक होकर सीएए के खिलाफ हिंसा करने के लिए भड़का रहा था।
30 नई नगर परिषद में से 22 को तोड़ फिर बनाया...
नगरीय निकायों के लिए अलग-अलग स्कीम हैं। नगरीय प्रशासन के सूत्रों के अनुसार नगरीय निकाय बनने से केंद्र की ग्रांट मिलना बंद हो जाएगी। उसके बदले में नगरीय निकाय को उतनी सहायता नहीं मिलती। कांग्रेस सरकार आने के बाद इनका परीक्षण किया गया। नियमानुसार गठन नहीं होने के कारण उच्च स्तर पर इन्हें वापस ग्राम पंचायत बनाने के निर्देश दिए। इसके पीछे केंद्र से मिलने वाली ग्रांट पर पड़ने वाला असर भी एक कारण था। कैबिनेट में 30 नगर परिषदों को विघटित करने का प्रस्ताव आया था, लेकिन कुछ मंत्रियों ने इस पर आपत्ति की और उनके क्षेत्र में गठित परिषदों को बनाए रखने की मांग की। इसके बाद 22 नगर परिषदों को विघटित करने का फैसला हो गया। राज्यपाल ने 22 नगर परिषदों के गठन को निरस्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी और इनका गठन निरस्त कर दिया गया है। इन क्षेत्रों में अब निकाय के बजाय पंचायत के चुनाव होंगे।
ये नगर परिषद बरकरार : पन्ना जिले में गुन्नौर, ग्वालियर जिले में मोहना, गुना में मधुसूदनगढ़, अशोक नगर जिले में पिपरई, शिवपुरी जिले में पोहरी व मगरौनी, बड़वानी जिले में निवाली बुजुर्ग और अनूपपुर जिले मेंे वनगंवा।
ये नगर परिषद विघटित : सागर जिले मेंे मालथौन, बांदरी, बिलहरा व सुरखी, शिवपुरी जिले में रन्नौद, भिंड जिले में रौन व मालनपुर, खरगोन जिले में बिस्टान, बड़वानी जिले में ठीकरी, धार जिले में बाग व गंधवानी, रीवा जिले मेंे डभौरा, सिवनी जिले मेंे केवलारी व छपारा, हरदा जिले में सिराली, बैतूल जिले में घोड़ाडोंगरी व शाहपुर, मंदसौर जिले में भैंसोदा मंडी, शहडोल जिले में बकहो, अनूपपुर जिले में डोला व डूमरकछार और उमरिया में मानपुर।
इन बच्चों के कोच शविंद्र सिंह हैं। फुटबॉलर बनने का सपना खस्ता आर्थिक हालात के कारण पूरा नहीं हुआ तो उन्होंने स्लम के बच्चों को सिखाना शुरू किया। वे ही बच्चों की इस टीम को पहली बार एसोसिएशन के मैदान तक लेकर गए थे। बच्चों की छोटी-मोटी जरूरत वे अपने स्तर पर पूरी करते हैं।