- Hindi News
- National
- Dhar News Mp News Shrimad Bhagwat Katha The End Of The Tyrannical Person Is Certain Pt Rajeshwar Maharaj
श्रीमद् भागवत कथा : अत्याचारी व्यक्ति का अंत निश्चित होता है : पं. राजेश्वर महाराज
केसूर| ग्राम खाचरोदा की पाटीदार समाज धर्मशाला में श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण रुक्मिणी विवाह का आयोजन किया गया। भगवान कृष्ण की बारात गांव में निकाली गई। पूरा ग्राम कृष्ण के जयकारों से गुंजायमान हो गया। जगह-जगह फूलाें से स्वागत किया। कथा परिसर में महिलाओं ने हल्दी, मेहंदी लगाकर मंगल गीत गाए। कथाकार पं. राजेश्वर महाराज ने कहा जीवन रूपी भवसागर को पार करने के लिए सत्संग जरूरी है। सत्संग से ही हम इस जन्म के साथ-साथ अगला जन्म भी सुधार सकते हैं। भगवान कृष्ण रुक्मिणी विवाह का प्रसंग भी सरल ढंग से सुनाया। कंस वध का प्रसंग सुनाते हुए कहा किस तरह अत्याचारी व्यक्ति का अंत निश्चित होता है। आरती कर प्रसाद बांटी। कथा रोजाना दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक चल रही।