- Hindi News
- National
- Manawar News Mp News Speaking Of This The Businessmen Of Bikaner Bought Produce From The Farm And Home 39 Farmers Stole An Amount Of Three Crores Rupees
बोलकर बाकानेर के व्यापारी भाइयाें ने खेत व घर से खरीदी उपज, 39 किसानाें की तीन कराेड़ रुपए की राशि अटकी
बार-बार फोन लगाने के बावजूद भुगतान नहीं करने पर किसान व्यापारियों के घर पहुंचे तो वहां लगे मिले ताले
मंडी से ज्यादा राशि देने का झांसा देकर किसानाें के खेत से उपज खरीदी के बाद उसका भुगतान करने की बजाय व्यापारियाें ने अपनी फर्म पर ताला लगा दिया। एेसे में क्षेत्र के गांव पटवार, सामजीपुरा, मलनगांव, जलखेड़ा के 39 किसानों का तीन कराेड़ रु. का भुगतान अटक गया।
परेशान किसानाें ने कई बार चक्कर काटे लेकिन काेई राहत नहीं मिली। समस्या काे लेकर पीड़ित किसानाें ने शुक्रवार काे मनावर थाने पहुंच कर प्रभारी एसआई राजेश अहोरिया को आवेदन देकर व्यापारियाें पर कार्रवाई कर भुगतान करने की मांग की। किसानाें ने बताया ग्राम बाकानेर के व्यापारी नरेंद्र एवं कमल पिता छगनलाल रावका दोनों सगे भाइयों की फर्म रावका ट्रेडर्स बाकानेर एवं छगनलाल हीरालाल जैन के नाम से फर्म है। दोनों भाई चना, कपास, गेहूं, मक्का आदि की खरीदी किसानों के घर व खेत से सीधे करते हैं।
इस साल भी दोनों भाइयों ने क्षेत्र के किसानाें काे मंडी से ज्यादा राशि देने का कहकर दाे चार दिन में भुगतान करने का वादा कर कपास, डॉलर चना, सोयाबीन, मक्का की खरीदी की। सभी किसानों के घरों से उपज तुलवा कर ले गए। इसी विश्वास से किसानों ने उपज घर से इन व्यवसायियों को बेची थी। दोनों व्यापारियों के पास कृषि उपज मंडी मनावर का लाइसेंस भी हैं। बार-बार पैसे मांगने पर जब किसानों को पैसा नहीं मिला तो किसान उनके घर पहुंचे। दोनों भाइयों के घरों पर ताला लगा मिला। किसानों ने इन दोनों फरार रावका बंधुओं को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।
तीन साल पहले भी इसी प्रकार की धाेखाधड़ी की थी
किसान गोविंद पाटीदार मिर्जापुर ने बताया रावका बंधुओं ने तीन साल पूर्व भी किसानों के साथ इसी प्रकार की धोखाधड़ी की थी। किसानाें से उपज खरीदने के बाद चेक दिए थे। जब चेक का भुगतान नहीं हुआ तो किसानों ने बड़ी मुश्किल से इन लोगों से राशि वसूली थी। जब भी मंडी द्वारा किसी प्रकार की इन पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। अगर उस समय इन पर पाबंदी लगा दी जाती या लाइसेंस निरस्त कर दिए जाते तो आज किसान ठगी का शिकार नहीं हो पाते। रावका बंधुअाें से ग्राम पटवार, मिर्जापुर, मलनगांव, सामजीपूरा, जल खेड़ा के 39 किसानों के करीब तीन करोड़ की राशि लेना है। किसानों ने पुलिस से शीघ्र ही इस मामले में संज्ञान लेकर राशि दिलाने की मांग की है।
खेत से उपज खरीदी के बाद उसका भुगतान नहीं मिलने से परेशान किसानाें ने थाने पहुंचकर राशि दिलाने की गुहार लगाई।