गेहूं में बढ़वार के लिए डीएपी दो फीसदी का घोल छिड़कें
कृषि विज्ञान केंद्र पन्ना द्वारा ग्राम नारंगी बाग व गुखौर में किसान के प्रक्षेत्रों पर आयोजित अग्रिम पंक्ति प्रदर्शनी का अवलोकन किया। भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान निदेशालय करनाल के एसीटीओ डॉ.रमेशचंद व कृषि विज्ञान केंद्र पन्ना के वैज्ञानिक डॉ.आरपी सिंह ने बताया उन्नत तकनीक पर आधारित यह प्रदर्शन गेहूं व जौ का उत्पादन बढ़ाने का तकनीकी पर आधारित है। प्रदर्शनी के अंतर्गत किसानों को गेहूं की उन्नत किस्म डीबीडब्ल्यू 110एवं जौ की उन्नत किस्म आरडी 2899 दी गई। डॉ.रमेशचंद ने फसल को बीज के रूप में अन्य किसानों को विक्रय करने की सलाह दी। साथ ही बताया कि जिन किसानों ने पछेती गेहूं की फसल लगाई है, वे फसल की बढ़वार के लिए घुलनशील उर्वरक एनपीके एक फीसदी या डीएपी दो फीसदी का घोल बनाकर छिड़काव करें।