पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्टेट बैंक ने न्यूनतम बैलेंस की अनिवार्यता खत्म की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्टेट बैंक ने अपने सभी बचत खाताधारकों के लिए औसत न्यूनतम बैलेंस रखने की अनिवार्यता बुधवार को समाप्त कर दी। इससे बैंक के सभी बचत खाताधारकों को जीरो बैलेंस खाते की सुविधा मिलेगी। साथ ही बैंक ने सभी बचत खातों पर ब्याज दर समान रूप से 3% वार्षिक कर दिया है। अभी मेट्रो शहरों के बचत खाताधारकों को औसत 3,000, छोटे शहरों में 2,000 और ग्रामीण इलाकों में 1,000 रुपए खाते में रखने होते थे। एेसा न करने पर जुर्माना लगाया जाता था।

{ एसबीआई ने विभिन्न अवधि के लिए एमसीएलआर 0.10-0.15% तक घटाने का ऐलान किया है। इससे एसबीआई के होम और ऑटो लोन सस्ते गए हैं। नई दरें 10 मार्च से लागू कर दी गई हैं।

{ बैंक ने फिक्स्ड डिपोजिट (एफडी) की दरें भी घटाई हैं। 7 से 45 दिन की अवधि वाली एफडी पर 4% का ब्याज मिलेगा, जो पहले 4.5% मिलता था। 1 से 5 साल की अवधि वाली एफडी पर 5.9% का ब्याज मिलेगा, जो पहले 6% मिलता था। वहीं, 5 से 10 साल की एफडी पर अब 5.9% का ब्याज मिलेगा, जो पहले 6% मिलता था।

खबरें और भी हैं...