- Hindi News
- National
- Dhar News Mp News Survey 12 Drainage Schemes Were Found In Sardarpur And 20 In Dhar Technical Guidance Was Also Given
सर्वेक्षण : सरदारपुर में 12 और धार में 20 नलजल योजनाएं बंद मिलीं, तकनीकी मार्गदर्शन भी दिया
जिले के हैंडपंपाें और नलजल योजनाओं के संधारण के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। इस दौरान सुधार योग्य बंद हैंडपंपाें को चालू किया गया। चालू हैंडपंपाें की ग्रीसिंग सहित अन्य संधारण कार्य किए गए। जो हैंडपंप सुधार योग्य नहीं थे, उन्हें निकालकर बंद किया गया। फूटे और खराब राइजर पाइपों को बदला गया। नलजल योजनाओं के संबंध में ग्राम पंचायतों को तकनीकी मार्गदर्शन भी दिया गया। सर्वेक्षण में सरदारपुर में 12 और धार में 20 नलजल योजनाएं सर्वेक्षण में बंद पाई गई।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री केपी वर्मा का कहना है लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रयासों के चलते कोशिश रहेगी कि इस दफा पेयजल के परिवहन की नौबत नहीं आ पाएगी। ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्या के त्वरित निराकरण तथा पेयजल की व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए प्रमुख अभियंता कार्यालय में पेयजल समस्या निवारण प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। मालूम हो कि धार जिले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के तहत दो संभाग सरदारपुर और धार कार्यरत हैं। कुल 486 नलजल योजनाएं जिले में स्थापित हैं। इनमें सरदारपुर संभाग में 233 और धार संभाग में 253 नलजल योजनाएं शामिल हैं।
फरवरी में नलजल योजना का सर्वेक्षण किया गया था। पाया गया कि 454 नलजल योजनाएं चालू हालत में हैं। सरदारपुर में 221 और धार में 233 नलजल योजनाएं हैं। सरदारपुर में 12 और धार में 20 नलजल योजनाएं सर्वेक्षण में बंद पाई गई। अभियान के दौरान ही सरदारपुर की आठ और धार की भी आठ नलजल परियोजनाओं को शुरू कराया गया। शेष बची 11 नलजल योजनाओं पर संधारण कार्य किया जा रहा है। आगामी 15 दिन में ये योजनाएं शुरू हो जाएंगी। केवल तीन नलजल योजनाएं चिकल्या, बिल्लोदाखुर्द और लबरावदा मल्टीपल कारणों से शुरू होने की स्थिति में नहीं है। इस वजह से इन जगहों के लिए नई डीटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट वरिष्ठ कार्यालय को स्वीकृति के लिए प्रेषित की गई है। हांलाकि इन जगहों में हैंडपंप के माध्यम से पेयजल की उपलब्धता निर्धारित की गई है।
जिले में 14254 हैंडपंप, धार संभाग के 256 बंद
जिले में 17 हजार 254 हैंडपंप स्थापित है। इनमें से सरदारपुर संभाग में नौ हजार 138 और धार संभाग में आठ हजार 116 हैंडपंप हैं। संधारण के दौरान बंद पाए गए 1270 हैंडपंपाें को चालू करवा दिया गया है। फिलहाल 396 हैंडपंप जिसमें से 139 सरदारपुर के और 256 धार संभाग के बंद हैं। संधारण के दौरान 15 हजार 446 हैंडपंपाें के सामान्य संधारण किए गए। 205 हैंडपंपाें में चेन बदली गई, 38 में हैंडल बदले, 25 में वाटर चैंबर बदला, 74 में 366 मीटर राइजर पाइप बदला गया, 60 में 150 मीटर राइजर पाइप बढ़ाया गया। 65 में 115 नग लिंअराॅड बदले गए। 105 में सिलेंडर बदले गए, 226 नये प्लेटफार्म बनाए गए, इतनी ही नाली निर्माण और सोख्ता गड्ढे भी बनाए गए।