- Hindi News
- National
- Dhar News Mp News Taiwan Was Activated As Soon As Pneumonia In Wuhan Started Tests Were Started
वुहान में निमोनिया बढ़ते ही ताइवान सक्रिय हुआ था,टेस्ट शुरू कर दिए थे
देशभर में विशेषज्ञ लगाए, पहला केस आने पर 124 एक्शन टीमें तैनात कीं
मास्क का निर्यात रोका, नतीजा-अब तक केवल 50 मामले सामने आए
चीन के पड़ोसी देश ताइवान ने कोरोनावायरस से बचाव के लिए ऐसे कदम उठाए, जिनसे दुनिया सीख ले सकती है। चीन के वुहान से कोरोनावायरस फैला। यहां से ताइवान महज 130 किमी दूर है। जब वुहान में कोरोनवायरस फैला, तब कई लोग चीन से लूनर न्यू ईयर मनाकर ताइवान लौटे थे। उसी दौर में रोज चीन से 2 हजार पर्यटक चीन आ रहे थे। इसके बावजूद ताइवान में अब तक सिर्फ 50 मामले सामने आए हैं। इनमें से एक की मौत हुई है। ताइवान की आबादी 2.30 करोड़ है।
इन उपायों से हुए सफल
{चीन ने 31 दिसंबर को पहली बार विश्व स्वास्थ्य संगठन को सूचना दी कि वुहान में कई लोग निमोनिया ग्रसित हैं। इस दिन से ताइवान ने अपने हवाई अड्डों पर चीन से आ रहे यात्रियों की सघन जांच शुरू कर दी। यहां के हवाई अड्डों पर 2003 की सार्स त्रासदी के बाद से ही तापमान मॉनिटर सिस्टम लगे हैं। ये सिस्टम बुखार और वायरस की जांच करते हैं। ताइवान ने सार्स से हुई 73 मौतों से सबक लिया था।
{12 जनवरी को पूरे ताइवान में जांच के लिए विशेषज्ञ तैनात कर दिए गए। सभी अस्पतालों में संक्रमितों की जांच, उनकी रिपोर्ट जल्द तैयार करने टीम बना दी। संदिग्धों को अलग रखा जाने लगा।
{ताइवान में पहला केस 21 जनवरी को आया। इसके बाद 124 एक्शन टीमों ने देशभर में मोर्चा संभाला। ताइवान ने 26 जनवरी को चीन से यात्रियों के आने पर रोक लगा दी। उन यात्रियों पर 70 हजार रुपए जुर्माना लगा दिया, जो वुहान से आए थे और वे बुखार के बावजूद बिना बताए क्लबों में गए थे।
{मास्क का निर्यात पर रोका। राशनिंग सिस्टम लागू कर लोगों को कम कीमत पर खाना दिया।
{टेलीविजन और रेडियो चैनलों को निर्देश दिए गए कि वे एक-एक घंटे में लोगों को कोरोनावायरस से बचाव के संदेश दें। इसक असर यह हुआ कि करीब 95 फीसदी लोग बच्चों का तापमान घर में जांचने लगे।
{ऑफिस, स्कूल, खेल केंद्रों की इमारतों का नियमित तापमान जांचा जाने लगा। सावर्जनिक स्थानों पर सैनेटाइजर रखे गए। स्कूलों में बच्चों को को प्लास्टिक के डिवाइडर दिए।
खुलासा: यूएस में फ्लू, 4 माह में 20 हजार मौत
{अमेरिकी रोग रोकथाम और नियंत्रण केंद्र (सीडीसी) के प्रमुख रॉबर्ट रेडफील्ड ने कहा है कि अमेरिका में पिछले साल नवंबर से अब तक करीब 3.4 करोड़ लोग फ्लू से संक्रमित हुए। इनमें से 3.5 लाख मरीजों का उपचार अस्पताल में किया गया। 20 हजार की मौत फ्लू से हुई।
{उधर, अमेरिका की संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा में कोरोनावायरस को लेकर एक विधेयक पारित गया है। इसके मुताबिक कोरोनावायरस प्रभावित मरीज अगर छुट्टी लेता है, तो उसका वेतन नहीं काटा जाएगा। अगले हफ्ते यह विधेयक उच्च सदन सीनेट में पेश किया जाएगा।
दावा: लक्षण दिखने से पहले फैलता है वायरस
यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के वैज्ञानिकों की टीम ने अध्ययन के आधार पर यह दावा किया है। टीम के सदस्य लॉरेन एंसेल मेयर्स ने कहा कि व्यक्ति से व्यक्ति में संक्रमण फैलने में एक हफ्ते से कम का वक्त लगता है। करीब 10 फीसदी मरीजों में यह संक्रमण वायरस से प्रभावित ऐसे व्यक्ति से फैला, जिसमें शुरू में लक्षण नहीं दिखे। वायरस की रफ्तार दो बातों पर निर्भर करती है- एक व्यक्ति अन्य कितने लोगों को संक्रमित करता है। दूसरा अन्य सभी व्यक्तियों में इसे फैलने में कितना वक्त लगता है। दूसरी स्थिति कम होने से प्रकोप तेजी से बढ़ेगा और इसे रोकना मुश्किल होगा।
74 दिनों में 49% मरीज हुए स्वस्थ
150,000
दुनिया: इक्वाडोर में पहली मौत, इटली में पार्क में घूमने पर रोक; सऊदी ने उड़ानें रद्द कीं
1 जनवरी
चीन के शंघाई शहर की बसों को अल्टावाॅयलट किरणों से संक्रमण मुक्त किया जा रहा है।
{इटली में पार्कों में घूमने पर रोक। {चेक रिपब्लिक में 24 मार्च तक रेस्तरां,पब बंद। {द. अफ्रीका ने वुहान से अपने 146 नागरिकों निकाले। {रूस: पोलैंड और नार्वे सीमा बंद की। {स्पेन में एक दिन में 1500 नए केस सामने आए। { सऊदी ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कीं। { इक्वाडोर में कोरोनवायरस से पहली मौत।
73,722
ठीक हुए
75,871
इलाज जारी
5 फरवरी 10 15 20 25 1 मार्च 5 10
0
60,000
90,000
110,000
5604 मौत
चीन में एक दिन में 13 लोगों की मौत, 11 नए मामले आए।
1,49,593
अब तक संक्रमित