पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तालिबान कैदियों की रिहाई 14 मार्च से होगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रपति अशरफ गनी सरकार का शांति समझाैते के दिशा में फैसला

अफगानिस्तान में शांति समझाैते के तहत तालिबान कैदियाें की रिहाई 14 मार्च से शुरू हाे जाएगी। राष्ट्रपति मोहम्मद अशरफ गनी ने कैदियों को पैरोल पर रिहा करने का अादेश मंगलवार काे ही जारी कर दिया है। पहले चरण में 1,500 कैदियों काे रिहा किया जाएगा। एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रपति के अादेश के अनुसार 5,000 तालिबान कैदियों को धीरे-धीरे रिहा किया जाएगा। 3,500 तालिबान कैदियों को इंट्रा-अफगान वार्ता के दौरान और बाद में रिहा किया जाएगा। समझाैते के अनुसार रिहा हाेने वाले कैदियों को लिखित में देना हाेगा कि वे अब युद्ध के मैदान में नहीं लौटेंगे। राष्ट्रपति के मुख्य प्रवक्ता सेदिक सेदिक्की ने ट्वीट में कहा कि सरकार शुरुअाती 15 दिनों के भीतर 1,500 तालिबान कैदियों को रिहा कर देगी। हर दिन 100 तालिबानी कैदियों को उम्र, स्वास्थ्य की स्थिति और कैद की बाकी सजा के अाधार पर रिहा किया जाएगा। कैदियाें को बायोमेट्रिक पंजीकरण प्रक्रिया से गुजरना होगा।

तालिबान प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने कहा है कि संगठन ने “अमेरिका काे 5,000 कैदियों की एक सूची दी है, जिसे कोई भी बदल नहीं सकता है।’ अमेरिका और तालिबान ने कतर में 29 फरवरी को शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जबकि काबुल और वाशिंगटन ने भी उसी दिन एक संयुक्त घोषणा जारी की थी। समझौतों के अनुसार, अमेरिका और गठबंधन सेना 14 महीने के भीतर अफगानिस्तान छोड़ देगी।

खबरें और भी हैं...