पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sardarpur News Mp News The Adivasi Community Lit A Heli On Sunday Night Young Men And Women Danced With Arrows At The Mandal

अादिवासी समाज ने रविवार की रात में जलाई हाेली, युवक-युवतियाें ने मांदल की थाप पर तीर-कमान लेकर किया नृत्य

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर में इस साल का अंतिम भगोरिया हाट साेमवार काे भराया। ग्रामीण क्षेत्र के लोग आखिरी भगोरिया में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में परिवार सहित पहुंचे। दोपहर बाद भगोरिया का रंग परवान चढ़ा। अनेक ग्रामीण क्षेत्रों में अादिवासी समाज ने रविवार रात में होलिका दहन किया। दुकानदारों द्वारा भगोरिया हाट की तैयारियां शनिवार से की जा रही थी। हाट में विभिन्न प्रकार की खाने-पीने की सामग्री, शीतल पेय, माजम, कंगन, मिठाइयों की दुकानें बड़े पैमाने पर लगी थी। युवा वर्ग व बच्चों में भगोरिया हाट का विशेष उत्साह देखा गया। होटलों पर मिठाइयां, जलेबी, पान, आइस्क्रीम की बिक्री जमकर हुई।

नगर के मुख्य मार्ग पर समाजसेवी कमलेश राठी व निर्मल अगाल ने ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की। दोपहर पश्चात मांदल की थाप गूंजी तो युवक-युवतियां व बच्चे सभी थिरक उठे। युवक-युवतियों ने मांदल की थाप पर जमकर नृत्य किया। नगर में चहुंओर भगोरिये की मस्ती का आलम रहा। कांग्रेस पार्टी ने करीब 75 मांदल टीम ग्रामीण क्षेत्रों से बुलवाई थी। जैन ग्राउंड पर सभी टीमों को विधायक प्रतिनिधि मेकसिंह निंगवाल के नेतृत्व में पुरस्कृत किया।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रोहित झंवर, जनपद सदस्य वकार खान, नगर अध्यक्ष सलाम पठान, लच्छू भाई बरखेड़ा व भाजपा नेताओं में कैलाश झाबा, सुरेश सिसाैदिया, अंकित झवर, नरेश सेठिया, प्रकाश शर्मा, राजू बल्दवा आदि ने मांदल दलों के साथ नृत्य कर पुरस्कृत किया। पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।

युवक-युवतियां ड्रेस काेड में पहुंचे, मांदल की थाप पर किया नृत्य

बाकानेर| साल के आखिरी भगोरिया हाट में बड़े झूलों के अलावा छोटे झूले भी थे। मांदल की थाप पर ग्रामीणाें ने खूब नृत्य किया। युवक-युवतियां ड्रेस कोड में पहुंचे थे। बच्चों और युवाओं ने झूले-चकरियों का आनंद लिया। युवक कांग्रेस के महासचिव मलखान सिंह पटेल ने मांदल वालों को पुरस्कृत कर नृत्य किया। जवानसिंह सरपंच, मोहन बुंदेला, आनंद चाैहान, राज पंजाबी, नानसिंह सरपंच, ताराचंद सरपंच, मालसिंह सरपंच आदि माैजूद थे।

गुमानपुरा में 15 से अधिक ढाेल-मांदल पहुंचे

रिंगनोद| सरदारपुर तहसील का अंतिम भगोरिया साेमवार काे गांव गुमानपुरा में लगा। इसमें क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। काछला, फुलजर, मवड़ी, चौबारा, तिरला, रंगपुरा से 15 से अधिक ढोल-मांदल दल पहुंचे। इस ग्राम में वर्ष भर में केवल भगोरिया हाट ही लगता है। तत्कालीन क्षेत्रीय विधायक शंकरलाल गर्ग ने यहां 50 वर्ष पूर्व सोमवार का दिन तय कर बाजार लगाने का उद्घाटन किया था। ग्रामीणों ने शासन से पुनः हाटबाजार लगाने की मांग की है। मेले में फोटोग्राफी, खिलौने, पान, मिठाई, व आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान पर काफी भीड़ रही। रिंगनोद पुलिस चौकी प्रभारी अभिनव शर्मा अपने दल बल के साथ पूरे भगोरिया में मुस्तैदी से चौकसी करते नजर आए।

जागरूकता : मास्क लगाए अनेक युवा भगोरिया में दिखे

कोरोना वायरस के प्रति संवेदनशीलता एवं जागरूकता भगोरिया हाट में स्पष्ट दिखाई दी। जहां दिन भर अनेक आदिवासी युवा चेहरे पर मास्क लगाए अथवा रुमाल ढंककर मेले में घूमते दिखाई दिए।

वन मंत्री भगोरिया में नहीं हो पाए शामिल : प्रदेश की राजधानी में उच्च स्तरीय राजनीतिक उठापटक के चलते वन मंत्री उमंग सिंघार अंतिम भगोरिया हाट में शामिल नहीं हो सके। हालांकि मंत्री सिंघार के हेलिकॉप्टर से आने की पूरी संभावना कांग्रेस नेताओं द्वारा व्यक्त की गई थी। इसके लिए हेलीपैड भी तैयार कराया गया था, किन्तु मंत्रीजी के नहीं आने से कांग्रेस नेताओं में मायूसी रही।

रिंगनाेद. गुमानपुरा में मांदल की थाप पर नृत्य कर मेले में की खरीदारी।

बाग. नगर के भगाेरिया में मांदल की थाप पर युवक-युवतियां थिरकी, ग्रामीण क्षेत्र के लोग परिवार सहित पहुंचे।
खबरें और भी हैं...