पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sardarpur News Mp News The Amount Of Wages Was Spent On The Treatment Of Mother Deposited In Rajendrasuri Bank

मजदूरी की राशि मां के इलाज पर खर्च हाे गई, राजेंद्रसूरी बैंक में जमा राशि दिलवा दाे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हनुमंत्या काग की महिला एसडीएम से मिली

राजेंद्रसूरी साख सहकारी संस्था में जमा पूंजी नहीं मिलने पर पीड़ित एक के बाद एक सामने अा रहे है। गुरुवार काे हनुमंत्या काग की महिला सरदारपुर एसडीएम एसएन दर्रो के पास पहुंची। मजदूरी कर बैंक में जमा कराई राशि दिलाने की मांग की। एसडीएम ने भी रिकवरी की राशि अाते ही देने का अाश्वासन दिया।

पीड़िता पवित्रा राठाैड़
ने बताया मैने व मेरी मां राधाबाई पति स्व. राजाराम राठौड़ ने मजदूरी कर संस्था की
राजगढ़ शाखा में खाता खुलवा कर एफडी कराते हुए बचत खाता में राशि जमा कराई थी। मेरी तीन व मेरी मां की 2 एफडी 2017-18 की है। मां के नाम से
एक-एक लाख रु. की दाे अाैर मेरे नाम से 50-50 हजार रु. की तीन एफडी हाेकर बचत खाते में 70 हजार रु. जमा कराए थे। पति व पिता की माैत के बाद से दाेनाें मां-बेटी गांव में ही मजदूरी कर घर चला रहे। मां काे ब्लड प्रेशर, शुगर की बीमारी हाेने से मजदूरी की राशि इलाज में खर्च हाे गई। अब हमारे पास बिल्कुल भी राशि नहीं है। इसलिए राशि दिलाई जाए। एसडीएम दर्रो ने महिला को विश्वास दिलाया की रिकवरी का पैसा आते ही पहले आपको दिलवाऊंगा। जाे किस्ताें में
चुकाए जाएंगे।

राजगढ़. हनुमंत्या काग की महिला ने एसडीएम से लगाई गुहार।
खबरें और भी हैं...