पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Badnawar News Mp News The Corpse Of An Unknown Person Found In The Backyard Of Tat Was Found In The Nursery Of Ralayata

रलायता की नर्सरी में टाट के बाेरे में बंद अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुलिस के अनुसार गला दबाकर की गई है हत्या

रलायता में राजोद रोड स्थित फॉरेस्ट विभाग की नर्सरी के तार फेंसिंग के अंदर टाट के बाेरे में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नर्सरी के पास खेत में काम कर रहे हैं। किसान अनिल ने जब टाट के पास जाकर देखा तो उसे शक हुआ उसने तुरंत गांव के चौकीदार कैलाश को फोन करके घटना की जानकारी दी। पटवारी ने तुरंत कानवन थाने पर फोन करके घटना की जानकारी दी।

जानकारी लगते ही थाना प्रभारी कमल सिंह गहलोत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो बोरे के अंदर एक करीब 40 साल के व्यक्ति की लाश दिखाई दी। थाना प्रभारी गहलोत ने बताया कि मृतक को गला दबाकर मारा गया है। गले पर चोट के निशान हैं। आंख पर भी चोट के निशान पाए गए हैं। वह गला दबाने के कारण नाक से खून निकल रहा था। बॉडी को देखकर प्रतीत होता है कि कोई व्यक्ति हत्या करके लाश को बोरे में भरकर नर्सरी के अंदर फेंक गया है। एफएसएल अधिकारी पिंकी मेहरडे देर शाम 5 बजे माैका देखने के लिए पहुंची। बाद में शव को एंबुलेंस की सहायता से शासकीय अस्पताल बदनावर भेजा गया। आसपास के सभी थानों पर सूचना कर दी गई है। मृतक की शिनाख्त की जा रही है।

खबरें और भी हैं...