पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhar News Mp News The Crooks Were Stealing Wheat Bags From The Field The Owner Shouted And Ran Away

खेत से गेहूं का बोरा चुराकर ले जा रहे थे बदमाश, मालिक चिल्लाया तो छोड़कर भागे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आलीराजपुर| खेत पर रखे गेहूं के बोरे चुरा रहे बदमाशों को खेत मालिक ने देख लिया। मालिक चिल्लाया तो तीनाें बदमाश बोरा छाेड़कर भाग निकले। मामला आंबुआ थाना क्षेत्र के ग्राम टैमाची गाता फलिया का है।

फरियादी भुतसिंह पिता नानसिंह कनेश (55) निवासी ग्राम टैमाची गाता फलिया ने पुलिस को शिकायत में बताया कि मैं अपने खेत पर सो रहा था। मेरे खेत पर गेहूं के बोरे रखे हुए थे, तभी वहां पर मुझे कुछ लोगों की आवाज सुनाई दी। मैं उठा और मैने टार्च की लाइट से देखा कि मेरे गांव का बापु पिता रणसिंह और उसके साथ ग्राम झीरण के रूपेश व राकेश थे। जो मेरे खेत पर रखे गेहूं के बोरों में से एक बोरे को चुराकर ले जा रहे थे। मैं चिल्लाया तो तीनों गेहूं का बोरा खेत में ही छोड़कर भाग गए। फरियादी की रिपेार्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया।
खबरें और भी हैं...