- Hindi News
- National
- Dhar News Mp News The Green Color Climbed On The Stony Ground Therefore Doing Plantation In Colorful Buckets Planted 1800 Plants
पथरीली जमीन पर चढ़े हरा रंग इसलिए रंगीन बाल्टियों में कर रहे पौधारोपण; 1800 पौधे लगाए
प्रमोद सैनी | बीना. बीना के पर्यावरण संरक्षक पुनीत समैया ने सरकारी पथरीली जमीन को हरा-भरा करने का संकल्प लिया है। दरअसल, पुनीत द्वारा लगाए गए पौधे में 5 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक की बाल्टियां लगाई गई हैं। जिससे पौधों में डाला जा रहा पानी बच रहा है। पुनीत अब तक 1800 बाल्टियों में पौधे लगा चुके हैं। उनका लक्ष्य 8000 पौधों को बाल्टियां में लगाकर उन्हें जीवित रखने का है।