- Hindi News
- National
- Badnawar News Mp News The Party In Which Scindia Resides I Will Also Stay In The Same
जिस पार्टी में सिंधिया रहेंगे, मैं भी उसी में रहूंगा
विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव वर्तमान में ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में बेंगलुरु में 22 विधायकों के साथ हैं। शुक्रवार को मीडिया साक्षात्कार में उन्होंने साफ कहा कि जिस पार्टी में ज्योतिरादित्य सिंधिया रहेंगे उसी में मैं रहूंगा। इसी के साथ बदनावर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उम्मीद भी टूट चुकी है। कुछ पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। इधर बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने विधायक दत्तीगांव के बीजेपी में शामिल होने पर स्वागत का कह रहे हैं।
उम्मीद थी मंत्री मंडल में शामिल करेंगे : दत्तीगांव को लग रहा था कि तीसरी बार विधायक बनने पर उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा पर ऐसा नहीं हुअा। दत्तीगांव ने पूर्वज
राजा बख्तावरसिंह एवं स्वर्गीय प्रेम सिंह दत्तीगांव की सौगंध खाकर जनता के सामने प्रण लिया था कि बदनावर की जनता को हक नहीं मिलता तब तक मैं मतदाताओं का आभार प्रदर्शन करने नहीं जाऊंगा।
यह की थी घोषणा... बदनावर की जनता को हक नहीं दिला दूंगा चैन की सांस नहीं लूंगा
दत्तीगांव ने 27 दिसंबर 2018 को घोषणा की थी कि बदनावर की जनता को मैं हक नहीं दिला दूं चैन की सांस नहीं लूंगा। दत्तीगांव ने कमलनाथ सरकार को कहा था मैंने पार्टी के लिए ईमानदारी से काम किया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया जी का एहसान इस जन्म में ही चुकाऊंगा। बात पद की नहीं न्याय-अन्याय की है। मैं खुद अपने को न्याय नहीं दिला सका तो जनता के साथ क्या न्याय करूंगा। क्या कांग्रेस पर सदा वंशवाद, पूंजीवाद, जातिवाद हावी रहेगा। अल्पमत की सरकार के लिए रातभर गाड़ी से चलकर विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा व विधायक राणा विक्रम सिंह को राजी कर सरकार में शामिल करवाया। क्या यही मेरी गलती थी। मुझे मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई क्योंकि मैं बड़े नेता का बेटा नहीं हूं।
बेंगलुरु में विधायक दत्तीगांव बोले