पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhar News Mp News The Players Of Dhar Who Dreamed For The Olympics 2024 28 Are Now Shattering

धार के खिलाड़ियाें ने ओलंपिक 2024-28 के लिए जो-जाे सपने देखे वे अब बिखरते नजर आ रहे हैं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धार-महू सांसद छतरसिंह दरबार ने धार के भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र से कराते अाैर एथलेटिक्स खेल काे कम न करने काे लेकर केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजजू काे पत्र लिखा है। सांसद दरबार ने अपने पत्र में कहा है कि कराते काे धार में निरंतर चलाने की अनुमति प्रदान करें। क्याेंकि धार के खिलाड़ियाें ने न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम राेशन किया है। यहां तक की वर्ष 2024 अाैर 2028 में हाेने वाले अाेलिंपिक खेलाें के लिए धार के खिलाड़ियाें द्वारा देखे सपने चकनाचूर अाैर टूटते दिखाई दे रहे हैं।

सांसद दरबार ने अपने पत्र में लिखा है कि आदिवासी बहुल क्षेत्र धार, महू, झाबुआ, अलीराजपुर परिक्षेत्र में खेलों की अलौकिक खेल प्रतिभाएं विद्यमान होने से व लगातार खेलों में उनकी सक्रिय प्रतिभागिता अाैर प्रदर्शन को देखते हुए यहां वर्ष 2003 में पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री विक्रम वर्मा द्वारा खेल प्रशिक्षण के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण विशेष खेल क्षेत्र की स्थापना की गई थी। इसमें कराते, बैडमिंटन, हॉकी, फुटबॉल खेल भी शामिल था। आज तक कराते खेल में स्थानीय खिलाड़ियों ने राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के अलावा विक्रम अवार्ड के पदक भी प्राप्त किए हैं। इसकी स्थापना जब की गई थी उस समय यह केंद्र पूरे भारतवर्ष का एकमात्र कराते केंद्र था। जहां भारतीय खेल प्राधिकरण विभाग द्वारा स्वयं का दो कराते हाॅल एवं सौ बिस्तरों वाला 24 कमरों का छात्रावास उपलब्ध कराया गया है। यहां प्रतिवर्ष 6 बालक आवासीय, 10 बालक बालिका आवासीय तथा 100 से अधिक कम एंड प्ले के खिलाड़ी प्रशिक्षण लेकर भारत देश का नाम विश्व पटल पर अंकित करा रहे हैं।



सांसद ने केंद्रीय खेल मंत्री काे गिनाई धार की उपलब्धियां

सांसद ने कहा 20 वर्षों से भारत वर्ष का शेष भारत का प्रथम कराते केंद्र धार में है। साईं धार के श्रेष्ठ प्रदर्शन में वर्तमान में 6 बालक आवासीय कराते खेल की विधा चलाने का स्वीकृति आदेश वित्त एवं परिचालन नई दिल्ली द्वारा दिया गया था। जिसके तहत स्थानीय खिलाड़ियों को एसटीसी कराते हाॅल पर शाम 1 घंटे का प्रशिक्षण नियमित दिया जा रहा है। 20 वर्षों बाद जनवरी 2020 में आयोजित मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता में खेल प्राधिकरण धार में आयोजित की गई थी जिसमें 1100 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। एसटीसी केंद्र धार ओवरऑल चैंपियनशिप ट्राॅफी में तृतीय स्थान पर रहा था। 15 अगस्त एवं 26 जनवरी में स्थानीय परेड ग्राउंड में बेटी बचाओ अभियान में केंद्र की बालिकाएं भाग लेती हैं। आदिवासी खेलकूद प्रतियोगिता में एवं एसजीएफआई खेलकूद प्रतियोगिता में राज्य स्तर तक के प्रतियोगिता का आयोजन धार में होता है। आदिवासी खेलकूद प्रतियोगिता में 2019-20 में राष्ट्रीय पदक प्राप्त खिलाड़ी भी इसी केंद्र से रहे हैं। धार के खेल प्रेमियों, समस्त एसोसिएशन की इच्छा है कि कराते विधा को धार में ही रहने दिया जाए।
खबरें और भी हैं...