पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhar News Mp News There Will Be 12 Ger In The City 250 Women Will Be Included In The Fag Yatra

शहर में 12 गेर निकलेगी, फाग यात्रा में 250 महिलाएं हाेंगी शामिल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रंगपंचमी. रासायनिक रंगों का नहीं करेंगे उपयोग, सभी समाज के पदाधिकारियाें का हाेगा सम्मान

रंगपंचमी का त्याेहार शनिवार काे शहर में मनाया जाएगा। इसे लेकर विभिन्न संस्थाअाें अाैर सामाजिक संगठनाें ने तैयारियां पूरी कर ली है। गत वर्ष शहर में विभिन्न स्थानाें से 9 गेर निकाली गई थी, लेकिन इस बार 12 गेर निकाली जाएगी। माेतीबाग चाैक भाेजशाला से निकलने वाली राधाकृष्ण फाग यात्रा में शहर की करीब 250 महिलाएं शामिल हाेंगी। फाग यात्रा निकालने के पहले सभी समाज के पदाधिकारियाें का साफा बांधकर सम्मान किया जाएगा। इसमेें रासायनिक रंगाें का प्रयाेग नहीं किया जाएगा।

शहर में रंग पंचमी के त्याेहार काे लेकर पुलिस अाैर प्रशासन ने इंतजाम किए हैं। प्रमुख चाैहाराें पर पुलिस के जवान भी तैनात रहेंगे। हुडदंग करने वाले अाैर नियम ताेड़ने वालाें पर पुलिस की निगरानी रहेगी। शहर में राधाकृष्ण फाग यात्रा के अलावा धारेश्वर मंदिर से धारनाथ फाग यात्रा, पाे चाैपाटी, गंजीखाना, पंछी ग्रुप गाडछावाड़ी, नाैगांव, छाेटा अाश्रम, कुम्हार गड्ढा, ब्रह्माकुंडी, त्रिमूर्ति चाैराहा से भी गेर निकाली जाएगी।

हिंदू जागरण मंच के गाेपाल शर्मा ने बताया कि माेतीबाग चाैक से राधाकृष्ण समरसता फाग यात्रा शनिवार काे सुबह ठीक 9.45 बजे निकाली जाएगी। इसके पहले राधाकृष्ण की अारती हाेगी। हमने 48 समाज के पदाधिकारियाें काे फाग यात्रा में अाने के लिए अामंत्रित किया है। उनका यहां साफा बांधकर सम्मान किया जाएगा। करीब 250 मातृशक्ति इसमें शामिल हाेंगी। रासायनिक रंगाें अाैर पानी का उपयाेग नहीं हाेगा। साथ नशा करके अाने वाले काे फाग यात्रा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यात्रा हाथीथान, अानंद चाैपाटी, धानमंडी, सेनापति मार्ग, पट्ठा चाैपाटी, नालछा दरवाजा, पाै चाैपाटी से हाेकर राजवाड़ा पहुंचेगी। यहां अारती के बाद समापन हाेगा।


नशा करने वालाें काे नहीं मिलेगा फाग यात्रा में प्रवेश


30 पाइंट पर तैनात रहेगी पुलिस

प्रतीक राय, टीअाई, काेतवाली धार
खबरें और भी हैं...