- Hindi News
- National
- Gandhwani News Mp News Three Accused Who Committed Atrocities With A Minor Arrested One Of Them A Minor
नाबालिग के साथ ज्यादती करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, इनमे एक नाबालिग
थांदला | थांदला थाना क्षेत्र के ग्राम रूपारेल में तीन आरोपियों द्वारा नाबालिग के साथ ज्यादती करने का मामला सामने आया है। पीड़िता जब गर्भवती हुई तो उसने जानकारी परिजन को दी। इसके बाद 11 मार्च को परिजन ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। ज्यादती करने वालों में एक आरोपी नाबालिग है। थाना प्रभारी बीएल मीणा ने बताया नाबालिग के साथ करीब 4 माह पूर्व गांव के ही आरोपी कमल पिता सोहन अमलियार (25), जबरसिंह धनजी अमलियार ने एक नाबालिग आरोपी के साथ मिलकर ज्यादती की थी। घटना के वक्त पीड़ित के परिजन गुजरात मजदूरी करने गए थे। ज्यादती के बाद तीनों आरोपियों ने पीड़ित को धमकी दी थी, इसलिए उसने यह बात किसी को नहीं बताई। नाबालिग जब गर्भवती हुई हुई तो परिजन के लौटने पर उसने अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में जानकारी दी। 11 मार्च को परिजन के साथ पीड़िता थाने पहुंची और आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।