पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Aliraj Pur News Mp News Tigress P 234 Gives Birth To 3 Cubs In Panna Tiger Reserve

पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघिन पी-234 ने 3 शावकों को दिया जन्म

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पन्ना | पन्ना टाईगर रिजर्व में तीन नए शावकांे का जन्म हुआ है। टाइगर रिजर्व के फील्ड अधिकारियांे ने तीनों शावकों को अपनी मां पी-234 के साथ देखा है। तीनों ही शावक पूरी तरह से स्वस्थ हैं। पीटीआर के फील्ड डायरेक्टर ने केएस भदौरिया ने बताया कि पन्ना टाइगर रिजर्व में वर्ष 2009 में कान्हा से बाघिन टी-2 लाई गई थी। टी-2 ने अपने तीसरे प्रसव में बाघिन पी- 234 को जन्म दिया था। अब बाघिन पी-234 को भी तीसरी बार प्रसव हुआ है। इस प्रसव में बाघिन ने 3 शावकों को जन्म दिया। बाघिन पी-234 के तीन शावक 23 फरवरी को पहली बार जंगल में में देखा गया था। शावक पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। भदौरिया ने बताया कि तीनों शावक करीब 03 माह के प्रतीत होते हैं। नवजात शावकों के आगमन से पन्ना टाईगर रिजर्व में खुशी है।
खबरें और भी हैं...