- Hindi News
- National
- Pithampur News Mp News Tirla Bypass Fata Ahead 6 Days Out Of 6 Accidents In One Place At One Place
तिरला बायपास फाटा से अागे 15 दिन में एक ही स्थान पर तीन हादसाें में 6 की माैत
इंदाैर-अहमदाबाद फाेरलेन पर तिरला बायपास फाटा पर दाे दिन पहले एक सड़क हादसे में एक युवक की माैत हाे गई। जिस जगह यह हादसा हुअा था, वहां पूर्व में भी दाे बड़े हादसे हाे चुके हैं, पांच लाेग जान गंवा चुके हैं। कुल मिलाकर तिरला बायपास फाटा से 200 मीटर अागे 50 फीट के दायरे में ही मात्र 15 दिन के अंदर ही तीन हादसाें मंे छह की माैत हाे चुकी है। अाश्चर्यजनक ताे यह है कि यहां न ताे काेई माेड़ है अाैर न ही काेई चाैराहा है। सीधी सड़क के एक निश्चित भाग में ही हादसे में लाेगाें की माैत काे लेकर पुलिस भी हैरान है।
तीन हादसाें में इनकी हुई माैत : 19 फरवरी काे बाेलेराे ने बाइकसवाराें काे टक्कर मार दी थी। इसमें लक्ष्मण पिता धन्नालाल पटलिया (50) अांवलिया, मुकेश पिता भंवर (30), कृष्णा पिता भंवरसिंह (25) निवासी अांवलिया की माैत हाे गई थी। मृतक अापस में चाचा-भतीजे थे। 8 मार्च काे पीथमपुर से राजगढ़ भगाेरिया देखने जा रहे राजेश पिता राम अमलियार (13) अाैर किल्लू पिता खूमसिंह वसुनिया (30) निवासी भामती की बाइक काे ट्रक ने चपेट में लिया था। दाेनाें की माैत हाे गई। 11 मार्च की देर शाम काे नीलेश पिता श्याम निवासी नवासा की बाइक काे रांग साइड अा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इससे उसकी माैत हाे गई। नीलेश की अप्रैल में शादी थी, वह बहन के यहां विवाह कार्यक्रम में जा रहा था। तिरला थाने के एसअाई बृजेश ताेमर ने बताया कि हमें भी अाश्चर्य है कि एक ही स्थान पर एेसे हादसे हुए हैं। हालांकि यहां स्पीड ब्रेकर भी नहीं बनाए जा सकते हैं क्याेंकि यह फाेरलेन हाईवे है।
तिरला. इंदाैर-अहमदाबाद मार्ग पर इस स्थान पर 15 दिन में 6 लाेगाें ने गंवाई जान।