पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आज की नारी को सम्मान चाहिए शराब की दुकान नहीं : विधायक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धार | राष्ट्रीय महिला दिवस है सिर्फ इतना ही कहूंगी कि महिलाओं को प्रोत्साहित किया जाए तो बहुत आगे निकल जाएंगी। परिवार की बर्बादी का मुख्य कारण शराब होता है। परिवार तबाह हो जाता है छोटे-छोटे बच्चे गुनाह के रास्ते पर चलने लगते हैं। आज की नारी को सम्मान चाहिए। शराब की दुकान नहीं वर्तमान सरकार महिलाओं के लिए शराब की दुकान खोलने जा रही हैं वह निंदनीय है।

यह बात विधायक नीना वर्मा ने ग्राम पंचायत खरसोड़ा में मावि का नव निर्मित भवन के लोकार्पण अवसर पर कही। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, विशेष अतिथि क्षेत्रीय विधायक नीना वर्मा थीं। अध्यक्षता जिपं अध्यक्ष मालती मोहन पटेल ने की। जनपद उपाध्यक्ष सुमित्राबाई अशोक जाट, विधायक प्रतिनिधि विकास रमेशचंद्र शर्मा, अमित पाटीदार, संजय मुकाती, कृष्णा पटेल, गणेश पटेल, बीआरसी गंगाराम अचाले किया गया। स्वागत भाषण शिक्षक लक्ष्मीनारायण पाटीदार ने दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष मालती मोहन पटेल ने भी संबोधित किया।

विधायक प्रतिनिधि विकास शर्मा, बीआरसी हरेसिंह ठाकुर, हिन्दू सिंह चौहान, प्रदीप दास बैरागी, सरपंच लुणा राम डाबी, सचिव पाटीदार, रोजगार सहायक भूरिया, शिक्षक कटारे, प्रीति चौबे सहित अनेक लोग व स्कूल विद्यार्थी उपस्थित थे। संचालन शिक्षक महेंद्र कुमार दुबे ने किया। आभार विकास शर्मा ने माना।
खबरें और भी हैं...