पखवाड़े के बारे में बताया
रिंगनोद | 8 से 22 मार्च तक चलने वाले पोषण पखवाड़ा की शुरुआत करते हुए रिंगनोद सेक्टर द्वारा गांव में रैली निकाली। इसमें आंबा कार्यकर्ता, सहायिका एवं ग्राम की महिलाएं शामिल हुई। रैली का समापन ग्राम पंचायत भवन पर हुआ। ग्राम सभा के तहत सेक्टर सुपरवाइजर आशा ताहेड़ ने पोषण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी। आंबा में होने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया।