पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhar News Mp News Tomorrow We Will Celebrate Sheetla Saptami Will Make The Impulse To Cook Cold

कल मनाएंगे शीतला सप्तमी, लगाएंगे ठंडे पकवानाें का भाेग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर में शीतला सप्तमी का पर्व साेमवार काे मनाया जाएगा। रविवार काे हिंदू परिवाराें में गृहणियां पकवान अाैर भाेजन बनाएंगी। इसका भाेग शीतला माता काे साेमवार प्रात:काल में लगाया जाएगा। ज्याेतिषाचार्य पं. डाॅ. अशाेक शास्त्री के अनुसार 14 मार्च काे पंचमी मानी गई, इसी अनुसार सप्तमी साेमवार यानी 16 मार्च काे अाएगी। इसलिए शीतला सप्तमी का पर्व इसी दिन मनाया जाएगा।

ठंडे पकवानाें का भाेग लगाने की है मान्यता : पं. शास्त्री के अनुसार शीतला माता काे इस दिन ठंडे पकवान का भाेग लगाने की मान्यता है। इसलिए महिलाएं एक दिन पूर्व शाम के समय पकवान अाैर भाेज्य पदार्थ तैयार कर उसका प्रात:काल की बेला में शीतला माता काे भाेग लगाती हैं। इस दिन ताजा भाेजन न बनाकर ठंडा भाेजन ही किया जाता है। सूर्य भी कुंभ राशि छोड़कर देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश करेंगे।

सूर्य पूरे साल में 12 राशियों में करते हैं भ्रमण

14 मार्च को सूर्य जैसे ही कुंभ राशि को छोड़कर देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश करेंगे खरमास शुरू हो जाएगा। खरमास में सूर्य का तेज मलीन हो जाता है। सभी प्रकार से शुभ कार्य इस दौरान प्रतिबंधित हो जाते हैं। सूर्य का मीन राशि में गाेचर सभी राशि के व्यक्तियों को भी प्रभावित करता है। सूर्य पूरे साल में सभी 12 राशियों पर भ्रमण करते हैं। वह एक राशि में लगभग एक माह रहते हैं। देवगुरु बृहस्पति की राशि धनु व मीन राशि में आने पर खरमास या मल मास शुरू हो जाता है।

सूर्य का मीन में गाेचर किस राशि पर क्या डालेगा प्रभाव


मेष-मानसिक चिंताएं घेर सकती हैं। संभल कर रहें।

वृष-धन संबंधी परेशानी दूर होगी। योजना बना लें।

मिथुन-तनाव पैदा हो सकता है। नौकरी, व्यापार में तरक्की।

कर्क-नौकरी में बदलाव। तनाव से राहत मिल सकती है।

सिंह-संभल कर रहें। धन के लेनदेन में सावधानी बरतें।

कन्या-आकस्मिक धन लाभए बच्चों को पढ़ाई में सफलता।

तुला-कॅरियर में चल रही समस्या का समाधान होगा।

वृश्चिक-स्वास्थ्य समस्या का समाधान। कॅरियर में सुधार

धनु-निर्णय सोच समझ कर करें। अपनी योजना उजागर न करें।

मकर-घर में मांगलिक कार्य होगा। संतान तरक्की करेगी।

कुंभ-आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सम्मान मिलेगा।

मीन-क्रोध पर नियंत्रण रखें। ऐश्वर्य बढ़ेगा।

खबरें और भी हैं...