पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhar News Mp News Trump Imposed Travel Restrictions On Europe Excluding Britain Saying Nothing Is Bigger Than The Life Of Americans For Me

ट्रम्प ने ब्रिटेन को छोड़कर यूरोप पर यात्रा प्रतिबंध लगाए, कहा- मेरे लिए अमेरिकियों की जिंदगी से बड़ा कुछ नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूरोप में 960 लोगों की मौत, 23 हजार से ज्यादा कोरोनावायरस से संक्रमित

आरोप - यूरोपीय यूनियन ने संक्रमण से निपटने के खास उपाय नहीं किए

कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए अमेरिका ने सख्त फैसले लेना शुरू कर दिए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संक्रमण से बचाव के लिए यूरोप पर नए यात्रा प्रतिबंधों की घोषणा की है। ट्रम्प ने टीवी पर संबोधन में कहा कि यूरोप की सभी यात्रा अगले 30 दिनों के लिए निलंबित कर दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि ये प्रतिबंध ब्रिटेन पर लागू नहीं होंगे। अमेरिका में अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 1200 चपेट में हंै। ट्रम्प ने आरोप लगाया कि यूरोप ने वायरस को रोकने के लिए जरूरी उपाय नहीं किएष ट्रम्प ने ट्वीट किया, ‘मीडिया को इसे एकता और ताकत के समय के रूप में देखना चाहिए। हमारे पास एक आम दुश्मन है, दुनिया का दुश्मन, कोरोनावायरस। हमें इसे जल्द हरा देना चाहिए। अमेरिकी नागरिकों के जीवन और सुरक्षा से ज्यादा महत्वपूर्ण मेरे लिए कुछ भी नहीं है।’

जेंडर

9%

6%

3%

उम्र

15%

12%

9%

6%

3%

हॉलीवुड कलाकार दंपती और स्पेन की मंत्री को भी संक्रमण हुआ, चीन ने कहा- कोरानावायरस का सबसे बुरा दौर गुजर चुका है

{हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स और उनकी प|ी अभिनेत्री रीटा विल्सन भी संक्रमण हंै। रीटा हाल ही में सिडनी के ओपेरा हाउस में प्रस्तुति दी थी। इस प्रस्तुति में टॉम हैंक्स भी शामिल थे।


एंटी एचआईवी और स्वाइन फ्लू की दवा से किया इलाज

नई दिल्ली| जयपुर के सवाई मान सिंह हॉस्पिटल में कोरोना के मरीज भर्ती हैं। यहां के डॉक्टरों ने पीड़ित एक महिला को एचआईवी, स्वाइन फ्लू और मलेरिया की दवाओं से ठीक कर दिया है। कोरोना के टेस्ट में अब इस महिला की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बताया गया कि यह महिला उसी 23 सदस्यीय इटली के समूह के साथ राजस्थान आई थी, जिसमें कई लोग पॉजिटिव थे। डॉक्टरों ने स्थानीय स्तर पर मरीजों को यह दवा देने का निर्णय लिया। भारत सरकार का कहना है कि इसकी जानकारी केन्द्र सरकार को नहीं थी। इस दवा से कोरोना मरीज को कितना फायदा होता है इसका अभी तक वैज्ञानिक सबूत उपलब्ध नहीं है। आईसीएमआर के वैज्ञानिक आर. गंगाखेड़कर ने कहा कि डब्लूएचओ ने कोरोना मरीजों के इलाज के लिए जो दिशा-निर्देश दिए हैं उसी का पालन भारत में भी हो रहा है। इसी के अनुसार केरल में कोरोना के तीन मरीजों का सफल इलाज किया गया है। कोरोना में सिर्फ बीमारी के लक्षणों के आधार पर इलाज दिया जा रहा है, इस बीमारी की अलग से कोई दवा नहीं है। मरीज की गंभीरता के आधार पर डाॅक्टर दवा देते हैं। इसी क्रम में जयपुर में इटली के दो मरीजों को दवा दी गई है।


जापान अलर्ट...

डब्ल्यूएचओ का दावा: जैसे-जैसे मरीज की उम्र बढ़ती है, उसमें कोरानावायरस के संक्रमण की संभावना ज्यादा

दैनिक भास्कर से विशेष अनुबंध के तहत

{चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन ने कोरोनावायरस के सबसे बुरे दौर के गुजर जाने की घोषणा कर दी है। कमीशन प्रमुख मी फेंग ने कहा कि सब नियंत्रण में है और घबराने की जरूरत नहीं है।

{स्पेन की समानता मंत्री आइरीन मोन्टेरो भी संक्रमित हो गई हैं। मोन्टेरो को उनके साथी और उप प्रधानमंत्री पैब्लो इग्लेसियास के साथ अलग रखा गया है। जल्द सभी सदस्यों की जांच होगी।

चीन के बाहर के केसों में हर 10 में से 7 मामले इटली, द. कोरिया और ईरान से हैं। इटली में 827 मौतें हो चुकी हैं। द. कोरिया में 7513 चपेट में हैं और 54 की मौत हुई है। वहीं ईरान में 7161 संक्रमित और 237 लोगों की मौत हुई है।


इटली में दवा और खान-पान की दुकानों को छोड़ सभी दुकानें बंद करने का आदेश दिया गया है। उधर, आयरलैंड ने भी गुरुवार से देशभर के स्कूल, कॉलेज और चाइल्ड केयर फैसेलिटी बंद करने का फैसला ले लिया है।

चीन से बाहर 10 में से 7 मामले इन तीन देशों के


इटली में दवा दुकानें ही चालू, आयरलैंड भी बंद

ईयू ने ट्रम्प के प्रतिबंधों को गलत बताया

यूरोपीय संघ ने अपने 26 देशों से अमेरिका यात्रा पर एकतरफा प्रतिबंध के फैसले के आलोचना की है। संघ ने तर्क दिया है कि दुनियाभर में वायरस फैलने के बावजूद दैनिक जीवन रुका नहीं है। ऐसे में यह फैसला गलत है।

{ईरान ने कोरोना से लड़ने के लिए आईएमएफ से 37 हजार करोड़ का आपात फंड मांगा है

{अमेरिका के कैपिटल हाउस को अप्रैल तक पर्यटकों के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है

{जो बाइडेन और बर्नी सैंडर्स ने अपनी चुनावी रैलियां रद्द कर दी है, मीडिया के जरिए देंगे संदेश।

{वुहान में 24 घंटे में सिर्फ 8 ही केस सामने आए, अभी तक का सबसे कम आंकड़ा

{श्रीलंका में गुरुवार से देशभर के स्कूल बंद कर दिए गए हैं, 20 अप्रैल तक छुट्‌टी रहेगी

जिन्हें पहले से कोई बीमारी हो

कोरोनावायरस से मौत की संभावना

कोई बीमारी नहीं

कैंसर

हायपरटेंशन

सांस की बीमारी

डायबिटीज

कार्डियोवस्कुलर

पुरुष महिला

0 0-9 10-19 20-29 30-39 40-49 50-59 60-69 70-79 80-89

0% 3% 6% 9%

ट्रम्प के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोले- चीन ने मामले को छिपाने की कोशिश की

ट्रम्प के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन ने कहा कि चीन ने बेहतर उपाय अपनाने के बजाय इसे छिपाने की कोशिश की। विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ भी इसे वुहान कोरोनावायरस बता चुके हैं। ब्रायन ने कहा कि इस बात के सबूत हैं कि अलर्ट करने वाले डॉक्टरों को चुप करा दिया गया ताकि वायरस शब्द बाहर न निकल सके।

जापान की संसद में गुरुवार को एक प्रस्ताव पास किया गया। इसके तहत प्रधानमंत्री शिंजो आबे कोरोनावायरस पर नियंत्रण के लिए देश में आपातकाल घोषित कर सकेंगे। जापान में 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1285 लोग संक्रमित हैं।

इधर भारत में इटली का मरीज ठीक
खबरें और भी हैं...