- Hindi News
- National
- Dhar News Mp News Two And A Half Months Passed But Peb Could Not Issue A Notification For A Single Recruitment Examination
ढाई माह बीते, लेकिन एक भी भर्ती परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी नहीं कर सका पीईबी
पीईबी ने 2019 में नहीं कराई एक भी भर्ती के लिए परीक्षा
भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रदेश के बेरोजगार युवा परेशान
इस साल पीईबी के कैलेंडर में दो ही भर्ती परीक्षाओं का जिक्र
पीईबी द्वारा जारी 2020 के कैलेंडर को लेकर भी उम्मीदवार चिंतित हैं। उनका कहना है कि पीईबी के कैलेंडर में सिर्फ दो भर्ती परीक्षाएं ही शामिल हैं। इसमें पहली परीक्षा के तौर पर ग्रुप-3 सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा-2020 और दूसरी ग्रुप-2 (सब ग्रुप-4) को शामिल किया है। पहली परीक्षा 6 व 7 जून और दूसरी परीक्षा 18 व 19 जुलाई को आयोजित करने की संभावित तारीख घोषित की गई थी, लेकिन इसके अन्य भर्ती परीक्षाओं जैसे जेल प्रहरी, वन रक्षक और पुलिस आरक्षक और पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षाओं को कैलेंडर में जगह नहीं दी गई है।
इधर, स्थिति ही स्पष्ट नहीं हो रही है कि परीक्षा कौन कराएगा
वर्ष 2017 के बाद से वर्दीधारी पदों के लिए वैकेंसी नहीं निकली है। आरक्षक और सब इंस्पेक्टर पदों के लिए 2020 में वैकेंसी कब आएगी और परीक्षा कौन कराएगा यह स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही है। 2017 तक यह परीक्षाएं पीईबी के माध्यम से कराई जाती रही हैं। अगली भर्ती के लिए पुलिस हेडक्वाटर ने लिखित परीक्षा कराने की तैयारी शुरू की थी। इस संबंध में प्रस्ताव भी तैयार है, लेकिन यह मामला अटका हुआ है। वहीं इन पदों के लिए भर्ती की तैयारी कर रहे सैकड़ों बेरोजगार युवा जल्द से जल्द भर्ती निकाले के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से अभियान चला रहे हैं।
आरक्षण का पेंच... भर्तियों नहीं निकलने के पीछे एक कारण आरक्षण विवाद भी बताया जा रहा है। ओबीसी के लिए आरक्षण बढ़ाकर 14 से 27% किया गया है। जिसे हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। इसके चलते पीएससी द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2019 का रिजल्ट भी अटका है।
भोपाल | नौकरी के लिए करीब एक साल से भर्ती परीक्षाअों का इंतजार कर रहे प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। दरअसल, 2020 के भी ढ़ाई महीने बीत चुके हैं, लेकिन प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) ने सीधी भर्ती के लिए अब तक एक भी नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। पीईबी द्वारा पिछले वर्ष 2019 में सीधी भर्ती के लिए एक भी परीक्षा आयोजित नहीं की गई। वर्ष 2018 में प्रदेश के विभिन्न विभागों व कार्यालयों के लिए 9 भर्ती परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। इसके बाद से ही भर्ती परीक्षाओं पर अघोषित रोक लगी हुई है। परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे उम्मीदवारों को भरोसा था कि नए साल में भर्तियां निकलेंगी, लेकिन अभी भी भर्तियां नहीं निकल रही हैं तो अब वे निराश होने लगे हैं। इधर, पीईबी इस साल भी भर्ती परीक्षाएं आयोजित करा पाएगा, इस बात को लेकर विभिन्न पदों के लिए भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं में असमंजस की स्थित है।