पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sardarpur News Mp News Until The Administration Does Not Recover The Money From The Rajendrasuri Cooperative Credit Institution The Depositors Will Not Get The Deposited Capital

राजेंद्रसूरी सहकारी साख संस्था से जब तक प्रशासन वसूली नहीं करेगा तब तक उपभाेक्ताअाें काे नहीं मिलेगी जमा पूंजी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिड़वाल के पीड़ित उपभाेक्ताअाें ने सीएम हेल्पलाइन पर राशि दिलाने की मांग की

राजेंद्रसूरि सहकारी साख संस्था में ताले लगने के बाद उपभाेक्ता जमा पूंजी के िलए सरकारी कार्यालयाें के चक्कर काट रहे हैं। जमाकर्ताओं ने कलेक्टर, एसडीएम, कानवन थाना सहित संस्था के ब्रांच कार्यालय में जाकर शिकायत की। अब सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत कर संस्था पदाधिकारियाें द्वारा बांटे गए ऋण की वसूली कर राशि दिलाने की मांग की है। नगर की शाखा जनवरी 2019 में बंद हाे गई थी। तब से लेकर उपभाेक्ता चक्कर काट रहे हैं। सरदारपुर जाकर तहसीलदार काे भी शिकायत की है।

जानकारी के अनुसार शाखा में नगर के हरिनारायण बाबूलाल शर्मा ने प|ी सुगना बाई के नाम से खाता खुलवा कर 4 लाख 845 रु. की एफडी कराई थी। जाे 27 सितंबर 2019 काे परिपक्व हाे चुकी है। साथ ही एक अन्य एफडी सुगना हरिनारायण के नाम से 1 लाख ओर सुगना हरिनारायण के खाते में 1 लाख 59 हजार 494 रु. जमा हैं। स्वयं हरिनारायण के खाताें में 4983 रु. व 4097 रु. जमा है। पुत्री ललिता के नाम से 2214 रु., पोत्री जया किशोरी के नाम से 1365 रु. जमा हाेकर इस परिवार के कुल 6 लाख 72 हजार 998 रु. संस्था में जमा है।

शिवनारायण रामचंद्र सुनारिया ने अपनी पुत्री ज्योति संतोष पटेल ओर किरण संदीप के नाम से 3 लाख रु. की एफडी कराई थी। सुरेश रामरतन भादविया ने चालू खाते में 55113 रु. व स्वयं के नाम से जमा एफडी जिसकी अवधि 19 मार्च 2019 को पूर्ण हो चुकी है।

इनकी राशि 3 लाख 22 हजार 781 रु. जमा है। मांगीलाल छोगालाल चाैहान की एफडी भी 9 अगस्त 2019 को पूरी हाे चुकी है। 1 लाख 14 हजार 527 रु. सहित एक अन्य एफडी 34 हजार 358 की थी। शिकायतकर्ताअाें ने बताया हम जब राजगढ़ कीर डायमंड काॅलोनी स्थित संस्था के कार्यालय पहुंचे तो वहां उपस्थित कर्मचारियों ने प्रशासक के कब्जे का हवाला देकर कहा जब तक वसूली नहीं होगी। आपकी राशि मिलना संभव नहीं है। जबकि प्रशासक द्वारा वसूली के संबंध में कुछ कार्रवाई नहीं की जा रही है।

खबरें और भी हैं...