पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Amjhera News Mp News Users Are Getting Upset Due To Not Getting The Amount From Atm

एटीएम से राशि नहीं मिलने से उपभाेक्ता हो रहे परेशान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर के एटीएम में राशि नहीं मिलने से उपभाेक्ता परेशान हाे रहे हैं। चालनी मार्ग पर बैंक आॅफ इंडिया व मनावर रोड पर लगे एटीएम में त्याेहार के समय राशि नहीं मिल रही है। नगर के उपभाेक्ता डी चौहान ने बताया पिछले सप्ताह से एटीएम में राशि नहीं है। रोज एटीएम के चक्कर लगाने के बाद भी खाली हाथ लाैट आता हूं।

राशि के बिना सब काम अधूरे पड़े हैं। मारोल के धर्मेद्र दांगी ने बताया चार दिन से एटीएम के लिए भागदौड़ कर रहा हूं लेकिन राशि नहीं मिल रही। एटीएम के भरोसे बाइक पर प|ी के साथ अन्य गांव जा रहा था किंतु एटीएम में राशि नहीं मिलने से घर लाैटना पड़ा। मारोल से अमझेरा एटीएम 10 किमी दूर है। आने जाने में समय भी नष्ट होता है। दांगी ने बताया एक एटीएम ग्राम मांगोद फोरलेन पर लगाना चाहिए। हाईवे होने से दिन रात वाहनों का आवागमन रहता है। मांगोद के आसपास कोई एटीएम नहीं हाेने से लाेग परेशान हाेते हैं।

खबरें और भी हैं...