पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhar News Mp News Video Conferencing Pm Modi39s Program Reshuffled At A Time Union Minister Tamer Talks To Women

वीडियाे कॉन्फ्रेंसिंग : एेन वक्त पर पीएम माेदी के कार्यक्रम में हुअा फेरबदल, केंद्रीय मंत्री ताेमर ने की महिलाअाें से बात

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भाेपाल दूरदर्शन केंद्र पर 8 मार्च महिला दिवस पर अायाेजित वीडियाे कॉन्फ्रेंसिंग कार्यक्रम में जिले के नालछा ब्लाॅक के गांव अचाना की जीना भाटी व मनावर की बशु इशके शामिल हुई। वीडियाे कॉन्फ्रेंसिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी काे पहुंचना था। मगर एेन वक्त पर पीएम के कार्यक्रम में फेरबदल के कारण केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह ताेमर दिल्ली से महिलाअाें से वीडियाे कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े अाैर उन्हाेंने महिलाअाें काे मार्गदर्शन दिया।

जीना अाैर बशु ने केंद्रीय मंत्री ताेमर से मिले मार्गदर्शन की बात भास्कर से साझा की। दाेनाें महिलाअाें ने कहा
इससे हर महिला खुद काे
अार्थिक रूप से अाैर मजबूत कर सकेगी। अभी सिर्फ बड़े शहराें
में मेले लगाकर उत्पाद बेचे जाते हैं, इससे बाकी जिलाें अाैर
ब्लाॅक की महिलाअाें काे माैका नहीं मिल पाता।

जीना के मुताबिक देश के सात राज्यांे से महिलाअाें काे कॉन्फ्रेंस पर लिया गया। पहले समय पांच मिनट का था। मगर महिलाअाें की ज्यादा संख्या काे देखते हुए हर प्रदेश से एक-एक महिला से केवल दाे मिनट बात की गई। इससे जीना अाैर बशु काे मंत्री से चर्चा का अवसर नहीं मिल सका।

भाेपाल में दूरदर्शन के केंद्र पर वीसी में शामिल हुई प्रदेशभर की महिलाएं।

देश में 60 लाख समूह, 2022 तक 75 लाख समूह करने का लक्ष्य


प्रदेश में धारावर्मी की शुरुअात धार से

केंद्रीय मंत्री ने सरकार की अागामी याेजना बताते हुए कहा कि अब जिलास्तर पर भी स्व सहायता समूह की महिलाएं उत्पाद बेच सकेंगी। इसकी शुरुअात धार जिले से ही हुई है। मांडू राेड स्थित धारावर्मी केंद्र में तैयार जैविक सब्जियां तैयार हाे चुकी हैं। इनकी बिक्री के लिए जिला पंचायत ने केंद्र खाेल दिया है। जिला पंचायत सीईअाे संताेष वर्मा ने कहा साेमवार या फिर हाेली के बाद केंद्र शुरू कर दिया जाएगा। प्रदेश में पहली बार धार जिपं ने धारा वर्मी कंपाेस्ट की दाे बीघा जमीन पर जैविक सब्जियांें की खेती की है।

दाेनाें महिलाअाें ने बताया कार्यक्रम में मंत्री ताेमर ने कहा कि देश में अभी 60 लाख समूह है। वर्ष 2022 तक इनकी संख्या बढ़कर 75 लाख समूह करने की याेजना है। इसका उद्देश्य हर गरीब तबके की महिला जाे समूह से जाेड़ा जाए। ताकि महिलाएं राेजगार गतिविधियाें से जुड़कर खुद काे स्वावलंबी बना सके। जिले में अभी करीब 12 हजार 183 समूह संचालित हाे रहे हैं। एेसे में संवाद कार्यक्रम में मंत्री द्वारा बताए लक्ष्य के अनुसार यहां भी समूहाें की संख्या बढ़ाने पर जाेर दिया जा सकता है।
खबरें और भी हैं...