स्वच्छता के लिए दीवार पेंटिंग का कार्य जारी
धार | शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए दीवार पेंटिंग का कार्य किया जा रहा है। अादर्श सड़क पर धार बनेगा नंबर वन के साथ शाैर्य दल काे लेकर दीवाराें पर संदेश दिए गए हैं। अादर्श सड़क पर रेस्ट हाउस की दीवार पर इसी उद्देश्य से पेंटिंग कार्य किया जा रहा है। नपा सीएमअाे विजय कुमार शर्मा का कहना है कि नगर में लगातार सफाई कार्य किया जा रहा है। हम तीन शिफ्ट में सफाई करवा रहे हैं। इस कार्य में सामाजिक संस्थाएं भी हमारा सहयाेग कर रही हैं। धार सफाई में फिर नंबर वन बनेगा।