- Hindi News
- National
- Dhar News Mp News Wheat Field Started Fire From Short Circuit In Tirala Crop Cropped In Da Bigha
तिरला में शार्ट सर्किट से गेहूं के खेत में अाग लगी, दाे बीघा में फसल हुई खाक
तिरला में गुरुवार की सुबह करीब 11.30 बजे शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से गेहूं के खेत में अाग लग गई। चंद पलाें में ही गेहूं की फसल काे अाग ने चपेट में लिया। करीब दाे बीघा में गेहूं की फसल जलकर राख हाे गई।
अासपास के खेताें में काम कर रहे किसानाें ने इसकी सूचना अन्य लाेगाें काे दी। ग्रामीणाें ने टैंकराें से खेत में अाग पर काबू पाया। पटवारी ने पंचनामा बनाकर करीब 50 हजार रुपए की नुकसानी का अाकलन किया है।
जानकारी के अनुसार तिरला के नंदराम पिता शाेभाराम के खेत में अाग लगी थी। करीब पांच बीघा में गेहूं की फसल पककर तैयार थी। कटने के पहले ही अाग लग गई। खेत में अाग बुझाने के दाैरान ट्रैक्टर चलाने से शेष तीन बीघा में भी फसल खराब हाे गई। करीब एक घंटे में अाग पर काबू पाया गया। धार से फायर दमकल काे भी सूचना दी थी, लेकिन इसके पहले ही ग्रामीण टैंकर लेकर पहुंच गए। फायर दमकल ने भी अाग बुझाई। पटवारी पवन यादव ने पंचनामा बनाया। करीब 50 हजार रुपए के नुकसान का अाकलन किया गया है।
तिरला. अाग से लगने से पूरे खेत में फसल जलकर राख हाे गई।