पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhar News Mp News When Sneezing Mouth Covered With Tissue Paper Or Handkerchief Corona Virus Does Not Live Long On Clothes Doctor

छींकते-खांसते समय मुंह टिशु पेपर या रूमाल से ढंके, कपड़े पर कोरोना वायरस अधिक समय तक जीवित नहीं रहता : डॉक्टर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस से बचने के लिए सावधानी के साथ अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएं। छींकते या खांसते समय मुंह टिशु पेपर या रूमाल से ढंक लें। कपड़े पर कोरोना वायरस अधिक समय तक जीवित नहीं रहता, जबकि शरीर के खुले भाग पर अधिक समय तक जीवित रहने से संक्रमण होने की संभावना बढ़ जाती है। स्वस्थ व्यक्ति को मास्क लगाने की जरूरत नहीं है। हाथ मिलाने के स्थान पर नमस्ते करें। व्यायाम, योग, ध्यान और तेज पैदल चलने के साथ संतुलित भोजन एवं खट्टे फल का सेवन करें। घर या कार्यालय में क्रॉस वेंटिलेशन का ध्यान रखें।

ये जानकारी शनिवार को आयकर भवन में कोरोना वायरस के लक्षण और बचाव विषय पर आयोजित व्याख्यान में कर्मचारी राज्य बीमा निगम के डॉक्टर अनिल कुमार भदौरिया ने दी। उन्होंने कहा- जिस सामान या उपकरण का एक से अधिक लोग उपयोग कर रहे हैं, उसका सैनिटरी करना जरूरी होता है। उन्होंने सलाह दी कि गंदे न होने पर भी बार-बार साबुन अथवा अल्कोहल आधारित हैंड वॉश से हाथ धोएं।

तीन-चार दिन तक सर्दी, खांसी, बुखार है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं


कोरोना वायरस से संक्रमण के लक्षण की जानकारी देते हुए डॉ. भदौरिया ने बताया कि नाक बहने, खांसी आने, तीन चार दिन तक बुखार रहने और सांस लेने में कठिनाई आने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। कोरोना वायरस से डरें नहीं, बल्कि सावधानी बरतें। नियमित रूप से हर दिन दस हजार कदम जरूर चलें। संतुलित भोजन करें। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी, जिससे कोरोना ही नहीं, बल्कि किसी भी तरह के वायरस से बच सकेंगे। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त बीएस माथुर, व्याख्यान के संयोजक वरिष्ठ समाजसेवी पुरुषोत्तम बाघमारे, क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो के सहायक निदेशक मधुकर पंवार सहित आयकर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी थे।

कोरोना वायरस पर व्याख्यान में संबोधित करते डॉ. भदौरिया।
खबरें और भी हैं...