पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhar News Mp News Will Bring Vaccines For Bhageria Heli Campaign Till 30

भागाेरिया-हाेली के लिए आए लाेगाें काे लगाएंगे टीके, अभियान 30 तक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धार | स्वास्थ्य विभाग द्वारा 100 प्रतिशत टीकाकरण करने के लिए नियमित टीकाकरण कार्यक्रम किया जाता है। आजीविका एवं अन्य कारणों से कुछ परिवार एवं हितग्राही अन्य स्थानों पर पलायन करने से टीकाकरण सेवाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं। लेकिन ऐसे पलायन परिवार होली, भगोरिया एवं अन्य पर्व पर मूल स्थानों की ओर लौटते हैं। यह अवसर टीकाकरण से वंचित हितग्राहियों के लिए होने से शासन निर्देशानुसार विशेष टीकाकरण अभियान 11 से 30 मार्च तक चलाया जाएगा। इसे लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संताेष वर्मा की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागृह में आयोजित जिला कार्यबल की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में नियमित टीकाकरण की समीक्षा एवं सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान, मिजल्स-रूबेला सर्वेलंेस, एएफपी सर्विलेंस आदि बिन्दुओं पर डाॅ. ऐश्वर्या लक्ष्मी एसएमओ डब्ल्यूएचओ द्वारा प्रेजेंटेशन दिया गया। वर्मा द्वारा विकासखंडवार उपलब्धि की समीक्षा की जाकर कम उपलब्धि प्राप्त विकासखंडाें को सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
खबरें और भी हैं...