- Hindi News
- National
- Dhar News Mp News Woman Is The Plant That Smells Every House In Which It Goes
महिला वो पौधा है जो जिस घर में चला जाए उस हर घर को सुगंधित करता है
धार | महिला वो पौधा है जो जिस घर में चला जाए उस हर घर को सुगंधित करता है। प्रकृति ने महिलाओं में स्वाभाविक रूप से कई महत्वपूर्ण गुण दिए हैं जो परिवार, समाज और देश के चलाने के लिए बहुत आवश्यक है। यह बात विधायक नीना वर्मा ने कृषि विज्ञान केंद्र, धार में महिला दिवस के अवसर पर संगोष्ठी में कही। जिपं अध्यक्ष मालती मोहन पटेल, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक धार कुलदीप सिंह बुंदेला, डाॅ. स्वाति बारचे, डाॅ. संजीदा इकबाल सहित जिले की महिला कृषकों सहित 256 कृषकों ने भाग लिया। मालती माेहन पटेल व कुलदीप सिंह बुन्देला ने भी संबोधित किया। अतिथियों द्वारा सहभागी, प्रगतिशील कृषकों, एनजीओ आदि को प्रशंसा पत्र बांटे। संचालन डाॅ. जीएस. गाठिये ने किया। आभार डाॅ.जेएस. राजपूत ने माना। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डाॅ. केएस किराड़ भी उपस्थित थे।
महिलाअाें काे प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए विधायक वर्मा व कुलदीप बुंदेला।