पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhar News Mp News Women Pledge On The Theme Of Understanding And Equality Of Women Rights

महिलाओं के अधिकारों की समझ और बराबरी की शुरुआत की थीम को लेकर महिलाओं ने लिया संकल्प

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

केयर इंडिया ने वुमन प्लस वाटर प्रोजेक्ट के अंतर्गत ग्राम दड़ में जन जागरूकता रैली निकाली। महिलाओं के अधिकारों की समझ और बराबरी की शुरुआत की थीम को लेकर महिलाओं ने संकल्प लिया। वुमन प्लस वाटर प्रोजेक्ट में महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा, लैंगिक समानता और समान अवसरों के लिए महिलाओं को प्रशिक्षण देकर जागरूक किया जा रहा है। रैली में महिलाओं ने अपने अधिकारों और सुरक्षा मुद्दों के साथ लिंग भेद के खिलाफ आवाज उठा कर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। ट्रेनर अंजली यादव, जितेंद्र सिंह ठाकुर, अरुण, कविता वैष्णव, किरण, रजनी आदि माैजूद थी। जानकारी विकासखंड समन्वयक विकास गोले ने दी।

महिलाओं का शाॅल-श्रीफल भेंट कर किया सम्मान

नालछा | भाजपा महिला मोर्चा ने समीप गांव ज्ञानपुरा में बुजुर्ग महिलाओं का शाॅल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुनीता दुबे ने बताया नारी के बिना इस सृष्टि की कल्पना नहीं की जा सकती। केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान एवं नारी सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। महिला मोर्चा धरमपुरी मंडल महामंत्री शिखा पांडे, अयोध्या बाई, मंडल उपाध्यक्ष यशोदा बहादुर, तेजुबाई माैजूद थीं।

महिलाकर्मियाें काे प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया

अांबा केंद्राें से रैली निकाली

केक काटकर कहा- महिलाएं हर क्षेत्र में अागे है

मनावर | नपा सीएमओ सुरेखा जाटव एवं नपाध्यक्ष संगीता पाटीदार के नेतृत्व में नपा में कार्यरत महिलाकर्मियाें काे प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया। सीएमअाे ने कहा घर की सफाई में जिस प्रकार घर की महिलाओं का अधिक योगदान होता है उसी प्रकार पूरे नगर की सफाई में स्वच्छता कर्मी महिलाएं जी जान से नगर को स्वच्छ रखती है। साथ ही सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल करने की सलाह दी।

सभी जनमित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश स्वच्छता पर्यवेक्षक को दिए। इधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला अधिकारी व कर्मचारियों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. हीरालाल अलावा थे। अध्यक्षता नपाध्यक्ष संगीता शिवराम पाटीदार ने की। जनपद सदस्य किरण मंडलोई भी माैजूद थी। बीएमअाे डॉ. जीएस चौहान ने बताया 31 मार्च तक महिला स्वास्थ्य माह मनाया जाएगा।तहसीलदार सीएस धार्वे, डाॅ. केसी राणे, डॉ. संजय मुवेल, डॉ. अमित जायसवाल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष नारायण जोहरी, पार्षद विकास शर्मा अादि माैजूद थे।

राजगढ़ | आंगनबाड़ी केंद्राें में पाेषण पखवाड़े के तहत विभिन्न आयोजनों की शुरुआत हुई। केंद्राें से रैली निकाली गई। केंद्र क्र. 1 एवं 21 में महिलाओं को पाेषण आहार की महत्ता बताई। महिलाओं को पखवाड़े के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी भी दी। अांबा कार्यकर्ता सपना गाड़े, निशात बानो सहित अन्य कार्यकर्ता एवं सहायिका मौजूद दी। विभिन्न वार्डों में रैली निकालकर योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया।

केयर इंडिया ने वुमन प्लस वाटर प्रोजेक्ट के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली

राजगढ़ | मानव सेवा चिकित्सालय में विभिन्न पेशाें से जुड़ी महिलाओं एवं गृहणियों ने महिला दिवस मनाया। करीब 50 महिलाएं शामिल हुईं। सभी ने एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बताया। चिकित्सालय की अाेर से महिलाओं का सम्मान किया। संध्या में आयोजित कार्यक्रम में महिला चिकित्सकों के अलावा, शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी महिलाएं शामिल हुई। महिलाओं ने केक काटा।

अस्पताल में कार्यक्रम काे संबाेधित करते विधायक डाॅ. अलावा।
खबरें और भी हैं...