महिला दिवस : महिलाओं ने खेला तंबोला
धार | सामाजिक संस्था भोज जागरुक महिला मंडल सोसायटी द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को जैन स्थानक बनिया वाड़ी में रंगारंग महिला सम्मेलन किया गया। जिसमें अलग-अलग क्षेत्र की विभिन्न पदों पर कार्य कर रही महिलाओं को संस्था द्वारा एक मंच पर एकत्रित हुई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुषमा पाठक, शर्मिला तेजावत, प्रोफेसर मोटवानी, शक्ति दुबे, डॉक्टर अभिनाया, मीणा गर्ग, रेखा मेहता, मीना डोड व अनीता अग्रवाल का मंच पर स्वागत किया गया। तंबोला खेला गया, जिसमें महिलाओं ने जोर-शोर से हिस्सा लिया। इनाम भी वितरित किए। फाग उत्सव का आयोजन भी किया गया। स्वल्पाहार का आयोजन भी रखा गया। संस्था की सबसे सक्रिय महिला अर्चना खंडेलवाल और मनीषा शर्मा रही। मीना अग्रवाल, मीना शर्मा का सराहनीय योगदान रहा। संचालन गरिमा रामपाल ने किया। आभार प्रदर्शन संगीता बैरागी ने माना।