याेग : आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया
राजोद | हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजोद में गुरुवार काे आयुष विभाग ने आशा कार्यकर्ताअाें को योग, प्राणायाम व आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से रोगों को रोका या कम किया जा सकता है इसका प्रशिक्षण दिया। योग शिक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार नंदराम नायमा ने विभिन्न आसन करवाते हुए कहा रोजाना योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। मेडिकल आॅफिसर डाॅ. ओपी परमार, आयुष मेडिकल आॅफिसर डाॅ. पुजा शर्मा, डाॅ. दिनेश हामड़ डाॅ.अशोक मंडलोई ने योग के आसनों के बारे में प्रशिक्षण देकर अपने कार्य क्षेत्र में लोगों को याेग के बारे में जागरूक करने काे कहा। कमलेश गोयल, रेवसिंग वास्केल, शंकर मसार, आशा सहयोगिनी संंगीता भूरिया, तेजा अमृत मौजूद थे। जानकारी सेक्टर सुपरवाइजर रमेश भूरिया ने दी।