- Hindi News
- National
- Dhar News Mp News Youth Activism Is Important For Upliftment Of Society Barad
समाज उत्थान के लिए युवाओं की सक्रियता अहम होती है : बाराेड़
राजपूत युवा विकास मंच का होली मिलन समारोह एवं वार्षिक सभा हुई, नवीन कार्यकारिणी की घोषणा भी की
कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता है। आप जहां खड़े हो वहां से शुरुआत करें। चाहे छोटे स्तर से करें, शुरुआत करना जरूरी है। वर्तमान समय में कई चुनौतियों के साथ युवाओं के लिए विकल्प भी कई है। वे भीड़ का हिस्सा न बनते हुए अपना रास्ता खुद बनाएं। सामाजिक क्षेत्रों के अलावा व्यापारिक क्षेत्र में भी समाज के युवा आगे आएं। यह बात राजपूत युवा विकास मंच द्वारा मंगलवार काे अायोजित छठा होली मिलन समारोह एवं वार्षिक सभा को संबोधित करते हुए मंच के मार्गदर्शक रमेश बारोड़ ने कहीं।
मुख्य अतिथि नप अध्यक्ष भंवरसिंह बारोड़, स्कूल संचालक रमेश बारोड़, समाज वरिष्ठ धारासिंह चौहान, कालूजी पटेल थे। पूर्व अध्यक्ष दिनेश सिसाैदिया, संयोजक विक्रम बारोड़, हुकुमसिंह राजपूत, राधेश्याम बारोड़, मुकेश रेवर मंचासीन थे। अतिथियाें ने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन किया। नप अध्यक्ष बारोड़ ने कहा समाज उत्थान के लिए युवाओं की सक्रियता अहम होती है। इसलिए युवाअाें से आग्रह है कि समाजहित में भी कार्य करें। समारोह में बड़ी संख्या में समाज के युवाओं ने सहभागिता की थी।
नवीन कार्यकारिणी की हुई घोषणा
मंच के संयोजक हुकुमसिंह राजपूत ने मंच के पूर्व अध्यक्ष दिनेश सिसौदिया के कार्यकाल की सराहना की। 2020-21 के लिए नवीन कार्यकारिणी घोषित की। अध्यक्ष देवीसिंह रेवर, उपाध्यक्ष लखन पटेल, देवीसिंह चौहान, मुकेश राठौर व विक्रम चौहान, महासचिव गोलू राठौर, कोषाध्यक्ष राहुल चौहान व रोशन चावड़ा, संगठन मंत्री सूरज राठौर, प्रचार मंची संदीप बारोड़ एवं मीडिया प्रभारी जितेंद्र चौहान के नाम की घाेषणा की। स्वागत भाषण देते हुए संयोजक राधेश्याम बारोड़ ने वर्षभर की गतिविधियों और मंच की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा गर्मी में मंच द्वारा न्यू बस स्टैंड पर प्याऊ स्थापित किया था। समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए जन्माष्टमी पर उनका सम्मान किया था। संचालन प्रभुसिंह राजपूत ने किया। आभार मंच संयोजक विक्रम बारोड़ ने माना।
राजगढ़. कार्यक्रम में पदाधिकारियाें का स्वागत करते अतिथि।